scriptपीएम मोदी की सभा में कांग्रेस के गुप्तचर | congress detective seen modi program | Patrika News

पीएम मोदी की सभा में कांग्रेस के गुप्तचर

locationभोपालPublished: Sep 24, 2018 08:55:53 pm

Submitted by:

harish divekar

देखेंगे महाकुंभ में भाजपा कार्यकर्ता आए हैं या भीड जुटाई गई

opinion,work and life,rajasthan patrika article,

narendra modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 सितंबर को जम्बूरी मैदान से मप्र के चुनाव का शंखनाद करने जा रहे हैं। यह पहला अवसर होगा जब मोदी और अमित शाह मप्र में एक मंच पर साथ दिखाई देंगे। भाजपा इसे विश्व को सबसे बडा कार्यकर्ता महाकुंभ होने का दावा कर रही है। भाजपा के इस दावे में कितनी सच्चाई है इसका पता लगाने के लिए कांग्रेस अपने गुप्तचर मोदी की सभा में भेजेगी।
यह गुप्तचर पता लगाएंगे कि इस महाकुंभ में आए सभी भाजपा कार्यकर्ता है कि चुनाव में माहौल बनाने के लिए भीड इकत्र की है। दरअसल कांग्रेस अब भाजपा के हर कदम को अपने हिसाब से स्कैन कर जनता के सामने सच्चाई लाने की रणनीति पर काम कर रही है। दरअसल इससे पहले भेल मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहूल गांधी की सभा में 5 लाख कार्यकर्ता आने का दावा कांग्रेस कर चुकी है।
———————

सोशल मीडिया की वॉर तेज
राहूल गांधी के शो को कांग्रेस ने फेसबुक और ट्विटर पर शेयर किया था, जिससे उन्हें बीस लाख व्यूज मिले थे, भाजपा इस मामले में कांग्रेस को पटकनी देना चाहती है। यही वजह है कि भाजपा के सोशल मीडिया ने प्लान किया है कि जम्बूरी मैदान में अलग—अलग लोकेशन से मोदी की सभा को 5000 कार्यकर्ता तैनात रहेंगे। ये सभी कार्यकर्ता अपनी जगह से फेसबुक पर पूरे प्रोग्राम का लाइव प्रसारण करेंगे।

– बाहुबली से हीरो नंबर वन तक –

सोशल मीडिया पर भाजपा-कांग्रेस की लड़ाई दिलचस्प हो गई है। भाजपा ने सीएम को बाहुबली बनाया तो कांग्रेस ने कमलनाथ को हल्क बनाकर पेश कर दिया। भाजपा ने शिवराज को रेस का सबसे बड़ा खिलाड़ी बताया तो कांग्रेस ने इसे शिवराज के हसीन सपने बता दिए। भाजपा के निशाने पर राहुल गांधी आए तो कांग्रेस ने जेटली और माल्या को हीरो-हीरोइन बताकर संगीतमय प्रस्तुति दे दी जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। भाजपा ने कांग्रेस की गुटबाजी का वीडियो वायरल किया तो महंगाई डायन के नाम पर पीएम मोदी के भाषणों का खूब मजाक उड़ाया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो