scriptकांग्रेस आईटी सेल के अध्यक्ष की विदाई, नए बने तिवारी | congress dismis it cell chairmen | Patrika News

कांग्रेस आईटी सेल के अध्यक्ष की विदाई, नए बने तिवारी

locationभोपालPublished: Aug 31, 2018 07:55:53 am

अभय तिवारी को अध्यक्ष बनाया

news 1

‘व्हाइट हाउस’ में बनेगी बीजेपी सरकार को गिराने की प्लानिंग, कड़ी सुरक्षा में होगा काम

पूर्व सैनिकों के सम्मेलन में भाग लेंगे कमलनाथ – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ शनिवार एक सितम्बर को दोपहर एक बजे प्रदेश कांगे्रस कमेटी के सभागार में पूर्व सैनिकों के सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन में पूर्व सैनिकों से जुड़े तमाम मुद्दों जैसे रोजगार, पुर्नवास, वन रेंक वन पेंशन, आवास समस्या, वार विडो आदि की समस्या पर चर्चा कर आगामी रणनीति तैयार की जायेगी। सम्मेलन में सभी जिलों से पूर्व सैनिक पहुंचकर कांगे्रस पार्टी तक अपनी बात पहुंचायेंगे।

सरकार बनी तो डॉक्टरों की कमी दूर होगी

कमलनाथ ने कहा है कि कांगे्रस की सरकार बनने पर हम सबसे पहले प्रदेश के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को दूर करेंगे। प्रदेश में डॉक्टरों के दस हजार पद स्वीकृत हैं और केवल 26 सौ डॉक्टर ही काम कर रहे हैं, जबकि जरूरत 15 हजार डॉक्टरों की है। उन्होंने कहा कि हम डॉक्टरों को कार्य संस्कृति का बेहतर वातावरण देंगे। उनकी सेवा शर्तों को आकर्षक बनाया जायेगा। उन्होंने आग्रह किया कि डॉक्टर्स जनता से सीधे जुड़े होते हैं। वे भाजपा सरकार की सच्चाई जनता को बतायें।

डॉक्टर्स और चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि चिकित्सा से जुड़ी सभी पद्वतियां एलोपैथी, आयुष, डेन्टल, होम्योपैथी, फिजियोथैरेपी, फार्मासिस्ट, नर्सिंग और पैरामेडिकल की सेवाएं लेकर प्रदेश की खस्ताहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो