scriptएससी-एसटी की 11 सीटों पर कांग्रेस का फोकस | Congress focus on 11 seats of SC-ST | Patrika News

एससी-एसटी की 11 सीटों पर कांग्रेस का फोकस

locationभोपालPublished: Sep 16, 2020 12:27:01 am

Submitted by:

anil chaudhary

– विधानसभा उपचुनाव : 2018 में मिला था अच्छा समर्थन

congress

congress

भोपाल. प्रदेश में होने वाले 27 विधानसभा उपचुनाव में अनुसूचित जाति-जनजाति सीटों की अहम भूमिका है। इस वर्ग ने 2018 में कांग्रेस को समर्थन देकर सरकार बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब 27 में से नौ सीटें एससी और दो सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं। इन 11 सीटों में 10 कांग्रेस और एक सीट भाजपा के खाते में आई थी। कांग्रेस का इन सीटों पर खास फोकस है।
कांग्रेस नहीं चाहती कि दलित वोट बैंक फिर से खिसककर भाजपा या बसपा के खाते में पहुंचे। पिछले चुनाव में इस वोट बैंक के बंटने का खामियाजा भाजपा ने उठाया था। इस बार ये नुकसान भाजपा-कांग्रेस दोनों को हो सकता है, क्योंकि बसपा पूरी ताकत के साथ उपचुनाव में हिस्सा ले रही है। यही कारण है कि कांग्रेस में जो 15 उम्मीदवार घोषित किए हैं, उनमें 11 इन सीटों के हैं। भाजपा के उम्मीदवार पहले से ही तय हैं।

– सिंधिया की प्रतिष्ठा दांव पर
उपचुनाव वाली 11 सीटों में से अधिकतर ज्योतिरादित्य सिंधिया के क्षेत्र ग्वालियर-चम्बल की हैं। इन पर सिंधिया की प्रतिष्ठा दांव पर है, क्योंकि उनके समर्थक ही भाजपा के उम्मीदवार होंगे। यही कारण है कि वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ इन सीटों पर जोर लगाए हुए हैं। भाजपा की भी कोशिश है कि उससे 2018 में छिटके आरक्षित वर्ग के वोट फिर उसके पाले में आ जाएं।

– ये हैं 11 एससी-एसटी सीटें
एससी : अम्बाह, गोहद, डबरा, भांडेर, करैरा, अशोकनगर, सांची, आगर और सांवेर।
एसटी : अनूपपुर और नेपानगर।

– इन सीटों पर ये हैं उम्मीदवार
सीट – भाजपा – कांग्रेस
अम्बाह – कमलेश जाटव – सत्यप्रकाश सखबार
गोहद – रणवीर जाटव – मेवाराम जाटव
डबरा – इमरती देवी – सुरेश राजे
भांडेर – रक्षा सरोनिया – फूलसिंह बरैया
करैरा – जसवंत जाटव – प्रागीलाल जाटव
अशोकनगर – जजपाल सिंह जज्जी – आशा दोहरे
सांची – प्रभुराम चौधरी – मदनलाल चौधरी
आगर – तय नहीं – विपिन वानखेड़े
सांवेर – तुलसीराम सिलावट – प्रेमचंद गुड्डू
अनूपपुर – बिसाहूलाल सिंह – विश्वनाथ सिंह कुंजाम
नेपानगर – सुमित्रा देवी कासडेकर- रामकिशन पटेल
(भाजपा के सभी उम्मीदवार संभावित। ये कांग्रेस छोड़कर गए हैं।)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो