भोपाल

11 सीटों का समीकरण साध रही कांग्रेस

 
उपचुनाव में एससी-एसटी की 11 सीटों पर कांग्रेस का फोकस
 

भोपालSep 14, 2020 / 10:32 pm

Arun Tiwari

भोपाल : प्रदेश में होने वाले 27 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में एससी-एसटी सीटों की अहम भूमिका है। इस वर्ग ने 2018 में कांग्रेस को समर्थन देकर प्रदेश में सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उपचुनावों में 27 में से 11 सीटें अनुसूचित जाति-जनजाति की हैं। 9 सीटें एससी और 2 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं। इन 11 सीटों में 10 सीटें कांग्रेस तो 1 सीट भाजपा के खाते में आई थी। कांग्रेस का इन सीटों पर खास फोकस है। पार्टी नहीं चाहती कि दलित वोट बैंक फिर से खिसक कर भाजपा या बसपा के खाते में पहुंचे। पिछले चुनाव में इस वोट बैंक के बंटने का खामियाजा भाजपा ने उठाया था। इस बार ये नुकसान भाजपा-कांग्रेस दोनों को हो सकता है क्योंकि बसपा पूरी ताकत के साथ उपचुनाव में हिस्सा ले रही है। यही कारण है कि कांग्रेस में 15 उम्मीदवार घोषित किये हैं जिनमें 11 इन सीटों के उम्मीदवार हैं। भाजपा के उम्मीदवार पहले से ही तय हैं।
ये हैं एससी-एसटी की सीटें :
– एससी सीट – अम्बाह, गोहद, डबरा, भांडेर, करैरा, अशोकनगर, सांची, आगर, सांवेर
– एसटी सीट – अनूपपुर, नेपानगर


इन सीटों पर ये हैं भाजपा- कांग्रेस के उम्मीदवार :

– अम्ंबाह – कमलेश जाटव – सत्यप्रकाश सखबार

– गोहद – रणवीर जाटव – मेवाराम जाटव
– डबरा – इमरती देवी – सुरेश राजे
– भांडेर – रक्षा सरोनिया – फूलसिंह बरैया
– करैरा – जसवंत जाटव – प्रागीलाल जाटव

– अशोकनगर – जजपाल सिंह जज्जी – आशा दोहरे
– सांची – प्रभुराम चौधरी – मदनलाल चौधरी

– आगर – तय नहीं – विपिन वानखेड़े-सांवेर – तुलसीराम सिलावट – प्रेमचंद गुड्डू
– अनूपपुर – बिसाहूलाल सिंह – विश्वनाथ सिंह कुंजम
– नेपानगर – सुमित्रा देवी कासडेकर- रामकिशन पटेल
सिंधिया की प्रतिष्ठा दांव पर :
इन सीटों में से अधिकांश सीटें ज्योतिरादित्य सिंधिया के इलाके ग्वालियर-चंम्बल की हैं। इन सीटों पर सिंधिया की प्रतिष्ठा दांव पर है क्योंकि मैदान में उनके समर्थक ही भाजपा के उम्मीदवार हैं। यही कारण है कि सिंधिया सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ इन सीटों पर जोर लगाए हुए हैं। भाजपा की भी कोशिश है कि उससे 2018 में छिटके आरक्षित वर्ग के वोट फिर उसके पाले में आ जाएं।

Home / Bhopal / 11 सीटों का समीकरण साध रही कांग्रेस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.