script150 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार फाइनल, राहुल के दौरे के बाद जारी होगी लिस्ट | congress has finalised 150 candidates for mp election 2018 | Patrika News

150 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार फाइनल, राहुल के दौरे के बाद जारी होगी लिस्ट

locationभोपालPublished: Oct 27, 2018 07:41:15 am

Submitted by:

shailendra tiwari

मध्य प्रदेश के लिए 70 सीटों इससे पहले हुई बैठक में ही नाम तय हो चुके थे।

rahul

150 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार फाइनल, राहुल के दौरे के बाद जारी होगी लिस्ट

भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 150 उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए हैं। शुक्रवार को यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में नाम तय किए गए हैं। मध्य प्रदेश के लिए 70 सीटों इससे पहले हुई बैठक में ही नाम तय हो चुके थे। शुक्रवार को 80 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर सहमति बनी है। मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया ने कहा कि ये निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है।
सभी सीटों पर एक उम्मीदवार की थी दावेदारी: मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया ने बताया जिन नामों पर सहमति बनाई गई है। वहां एक ही उम्मीदवार की दावेदारी थी। माना जा रहा है कि राहुल गांधी के मध्यप्रदेश दौरे के बाद नामों का एलान कर दिया जाएगा। राहुल गांधी दो दिनों के मालवा दौरे पर आ रहे हैं। 31 अक्टूबर को कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है।
80 सीटों पर चर्चा के लिए फिर होगी बैठक: कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक अब 31 अक्टूबर को होगी। इसमें बाकी 80 सीटों पर नामों की चर्चा की जाएगी। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री, दीपक बावरिया, कमलनाथ, अजय सिंह, दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल होंगे। उम्मीदवारों के नाम को लेकर कांग्रेस में कई दिनों से मंथन चल रहा था। उम्मीदवारों के नाम के लिए नई दिल्ली में केन्द्रीय चुनाव समिति की लगातार बैठकें चल रही थी। वहीं, इससे पहले कांग्रेस की एक लिस्ट सोशल मीडिया में वायरल हो गई थी।
बसपा ने भी जारी की लिस्ट: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपनी दूसरी सूची शुक्रवार को जारी कर दी है। इसमें 28 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। बसपा ने अब तक 50 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। बता दें कि बसपा मध्यप्रदेश में अकेले चुनाव लड़ रही है। पहले कांग्रेस के साथ गठबंधन की बात चल रही थी लेकिन बसपा सुप्रीमो मायावती ने गठबंधन से इंकार कर दिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो