script

कांग्रेस को नए मुखिया की तलाश, जानें कौन है दावेदार

locationभोपालPublished: Dec 16, 2018 04:58:55 pm

Submitted by:

Amit Mishra

सिंधिया की प्रेशर पॉलिटिक्स भी दिखाएगी रंग…

Chief Minister of Kaun Banegaon Rajasthan?

ग्वालियर चंबल संभाग में इस विधायक की सातवीं जीत,अब मंत्री बनना तय

भोपाल। कमलनाथ के मुख्यमंत्री तय होने के बाद प्रदेश कांग्रेस ने नए अध्यक्ष की तलाश शुरू कर दी है। अध्यक्ष पद पर चुनाव हारे तीन बड़े नेताओं को मौका मिल सकता है। इनमें अजय सिंह, रामनिवास रावत और अरुण यादव शामिल हैं।

हो सकती है महिला नियुक्ति…

अध्यक्ष की नियुक्ति अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखकर की जाएगी। माना जा रहा है कि कांग्रेस इस पर किसी महिला की भी नियुक्ति कर सकती है। अध्यक्ष ऐसे नेता को बनाया जाएगा, जो आगामी लोकसभा चुनावों में कमलनाथ के साथ बेहतर समन्वय से काम कर सके।

टिप्पणी करने से बच रहा संगठन…
हालांकि अभी इस मामले में संगठन टिप्पणी करने से बच रहा है। अजय सिंह कहते हैं कि उनकी आगामी भूमिका पार्टी तय करेगी, वो जो जिम्मेदारी सौंपेगी उसका निर्वहन करेंगे।

सिंधिया के नाम की भी चर्चा…
दिल्ली में ज्योतिरादित्य सिंधिया के निवास पर समर्थक विधायकों की नाराजगी को प्रेशर पॉलिटिक्स के रुप में देखा जा रहा है। यदि सिंधिया अपने समर्थकों के दबाव में आते हैं तो वे प्रदेश अध्यक्ष भी बन सकते हैं। समर्थक विधायकों ने मांग की है कि सिंधिया को डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए।

आप में तकरार, संगठन मंत्री का इस्तीफा…
उधर विधानसभा चुनाव में हार से आम आदमी पार्टी में तकरार शुरू हो गई है। पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री और पीएसी सदस्य पंकज सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम संदेश में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल से हार की जिम्मेदारी लेने और पद से हटने को कहा था, लेकिन वे पद छोडऩे की बजाय खुद के घर बैठकर समीक्षा कर रहे हैं।


सिंह ने कहा कि जिस तरह के नतीजे आए हैं उससे पीएसी को भी भंग किया जाना चाहिए। क्योंकि उसे निर्णय लेने का नैतिक अधिकार नहीं रह गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो