भोपालPublished: Sep 19, 2023 02:33:19 pm
Faiz Mubarak
- कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा आज से शुरु
- 7 अलग-अलग नेताओं को सौंपी गई प्रदेश की कमान
- महंगाई-बेरोजगारी रहेगा कांग्रेस का अहम मुद्दा
- सरकार के 18 साल की खामियां गिना रही कांग्रेस
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर एक तरफ जहां सूबे की सत्ताधारी पार्टी भाजपा प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों में 'जन आशीर्वाद यात्रा' निकालकर जनता से आशीर्वाद मांगने में जुटी है तो वहीं, दूसरी तरफ मध्य प्रदेश कांग्रेस ने शिवराज सरकार के 18 सालों की खामियां गिनाने के लिए आज 19 सितंबर 2023 से प्रदेशभर में जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत कर दी है। इस यात्रा को प्रदेशभर में ले जाने के लिए सात अलग अलग नेताओं को जिलों के अनुसार जिम्मेदारी सौंपी गई है।