scriptकांग्रेस ने शुरु किया कांग्रेस केयर अभियान | Congress launches Congress Care Campaign | Patrika News

कांग्रेस ने शुरु किया कांग्रेस केयर अभियान

locationभोपालPublished: Apr 05, 2020 05:51:14 pm

Submitted by:

Arun Tiwari

 
सोनिया गांधी के निर्देश के बाद पूरे प्रदेश में शुरु हुआ कांग्रेस केयर अभियान
 

कांग्रेस ने शुरु किया कांग्रेस केयर अभियान

कांग्रेस ने शुरु किया कांग्रेस केयर अभियान

भोपाल : इन दिनों कांग्रेस ने राजनीति का नया मॉडल अपनाया है। जनता में पैठ बढ़ाने और उनकी संवदेनाएं हासिल करने कांग्रेस केंद्र सरकार की आलोचना कम और सहयोग की भूमिका में ज्यादा नजर आ रही है। इस वक्त जब देश को कोरोना आपदा से निपटने की आवश्यकता है तब कांग्रेस ने भी अपने सहयोग का हाथ आगे बढ़ाया है। पीएम केयर की तर्ज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस केयर अभियान शुरु किया है। सोनिया ने सभी राज्य इकाइयों को कांग्रेस केयर अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं। सोनिया गांधी के निर्देश के बाद प्रदेश में कांग्रेस केयर अभियान शुरु हो गया है। इस अभियान के तहत गरीबों को राशन पहुंचाया जा रहा है।
वहीं दिहाड़ी मजदूर, फुटपाथ पर रहने वाले लोगों और गरीबों को खाने के पैकेट दिए जा रहे हैं। कांग्रेस खासतौर पर झुग्गी बस्तियों पर फोकस कर रही है। कांग्रेस इस सकारात्मक राजनीति के जरिए देश की जनता के दिलों में अपने लिए वही जगह बनाना चाहती है जो पहले हुआ करती थी। कांग्रेस लोगों के बीच ये संदेश भी देना चाहती है कि देशहित के मुद्दों में वो हमेशा सरकार का सहयोग करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस केयर अभियान के तहत लोगों के घरों तक राशन और खाना पहुंचाया जा रहा है।

भोपाल में सोनिया रसोई :
भोपाल में पीसीसी कार्यालय में सोनिया रसोई चलाई जा रही है। इस रसोई के जरिए आठ से दस हजार लोगों को खाने के पैकेट बांटे जा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक लगातार पूड़ी-सब्जी बनाकर उसके पैकेट गरीब लोगों में बांटे जा रहे हैं। इस काम में कांग्रेस के सभी नेता जुटे हुए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो