भोपाल

कांग्रेस के दिग्गज नेता के एक्टर बेटे की शादी टूटी, होली पर पत्नी के साथ है आखिरी पोस्ट, पिता के प्रचार से भी रहे दूर

कांग्रेस के दिग्गज नेता के एक्टर बेटे की शादी टूटी, होली पर पत्नी के साथ है आखिरी पोस्ट, चुनाव लड़ रहे पिता के प्रचार से भी रहे दूर

भोपालMay 11, 2019 / 11:04 pm

Pawan Tiwari

भोपाल. मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम रहे अर्जुन सिंह के पोते अरुणोदय सिंह की शादी ढाई साल बाद ही टूट गई है। अरुणोदय के पिता भी मध्यप्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं। उनके पिता का नाम अजय सिंह है और वे कांग्रेस के टिकट पर सीधी से चुनाव लड़ रहे हैं। शादी टूटने का ऐलान अरुणोदय सिंह ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट लिखकर की है।
 

अरुणोदय ने बॉलीवुड के कई फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही वे वेब सीरीज अपहरण सबका करेगा में भी काम किया है। अरुणोदय की शादी 13 दिसंबर 2016 को कनाडा की रहने वाली ली से हुई थई। ली गोवा में पुफु कैफे की मालिक और फेमस शेफ भी हैं। शादी से पहले दोनों के लंबे समय तक अफेयर भी रहे हैं।
 

शादी टूटने की खबर को सार्वजनिक करने के लिए अरुणोदय ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि मैं कुछ दिनों से कुछ भी पोस्ट नहीं कर रहा हूं। इसका एक कारण है। मेरी शादी टूटने के कगार पर है। हम प्यार में तो अच्छे थे लेकिन रियलटी को सरवाइव नहीं कर पाए। हमने अपने स्तर पर पूरी कोशिश की, प्रोफेशनल काउंसलिंग ली और ट्रायल सेपेरेशन भी अजमा लिया लेकिन यह सब हमारे मतभेदों को दूर करने में नाकामयाब साबित हुआ इसलिए अब बुद्धिमानी इसी में है कि हम रिश्ता खत्म करें। हम दोनों कुछ अच्छा डिजर्व करते हैं। हम इसी स्थिति को पूरी मर्यादा के साथ डील करने की कोशिश कर रहे हैं।
 

इस पोस्ट से पहले उन्होंने सात अप्रैल को आखिरी पोस्ट की थी। अरुणोदय सिंह के इंस्टाग्राम पर पोस्ट देखने से पता चलता है कि वे एक अप्रैल से सात अप्रैल तक रोज एक कविता पोस्ट करते रहे हैं। उससे पहले उन्होंने होली की शुभकामना देने के लिए अपनी पत्नी के साथ आखिरी तस्वीर पोस्ट की है।

उन्होंने पत्नी ली के साथ 21 मार्च को अंतिम तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इस तस्वीर में दोनों जहां होलिका जल रहा है, वहां खड़े हैं। उसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी के साथ कोई तस्वीर पोस्ट नहीं की है। हालांकि एक अप्रैल से जो उन्होंने कविता पोस्ट करनी शुरू की थी वो ज्यादातर इमोशनल ही हैं। मगर तमाम कोशिशों के बावजूद दोनों का रिश्ता बच नहीं पाया।
 

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान अपने पिता अजय सिंह के लिए अरुणोदय चुनाव प्रचार करने भी आए थे। लेकिन कांग्रेस की परंपरागत सीट चुरहट से वो चुनाव हार गए थे। अजय सिंह लोकसभा चुनाव सीधी से लड़ रहे हैं लेकिन इस बार उनके बेटे अरुणोदय सिंह चुनाव प्रचार के लिए नहीं आए।

अरुणोदय की शाही शादी हुई थी। इस शादी की चर्चा पूरे इलाके में हुई थी। शादी का रिसेप्शन चुरहट में ही रखा गया था। इसमें हजारों लोग शामिल हुए थे। इसके साथ ही दिल्ली में भी रिसेप्शन का आयोजन किया गया था। दोनों की शादी हिंदू रीति-रिवाज से भोपाल के केरवा डैम में हुई थी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.