script

कांग्रेस की हार पर दिग्गज नेता का बड़ा बयान, बोले- अब सही व्यक्ति को सौंपे संगठन

locationभोपालPublished: May 25, 2019 01:12:24 pm

Submitted by:

Manish Gite

देशभर में कांग्रेस की करारी हार के बाद अब कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल उठने लगे हैं। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने भी कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाया है…।

congress
भोपाल। देशभर में कांग्रेस की बुरी तरह हार के बाद मध्यप्रदेश के दिग्गज नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस संबंध में एक ट्वीट में कहा है कि किसी सही व्यक्ति को संगठन का काम देना चाहिए।
देशभर में कांग्रेस की हाल के बाद अब नेतृत्व पर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने पार्टी के नेतृत्व पर ही सवाल उठा दिए। उन्होंने कहा है कि किसी सही व्यक्ति को संगठन का काम देना चाहिए।
लक्ष्मण सिंह ने अपने ट्वीट में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लिखा है कि निराश न हों, जब मनुष्य पुनर्जन्म ले सकता है तो अपनी पार्टी भी पुनर्जीवित होगी। बस आवश्यकता है तो सही व्यक्ति को संगठन का काम देने की।
https://twitter.com/laxmanragho/status/1132170199778648064?ref_src=twsrc%5Etfw

कांग्रेस अध्यक्ष के इस्तीफे की पेशकश ठुकराई
इधर, देशभर में हुई कांग्रेस पार्टी की बार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने इस्तीफे की पेशकश की, लेकिन कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में इस पेशकश को ठुकरा दिया गया। बताया जाता है कि यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राहुल गांधी को समझाया।

कमलनाथ भी दे सकते हैं इस्तीफा
इधर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ मध्यप्रदेश में हार की जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं। कमलनाथ के अलावा अन्य प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष के भी इस्तीफा देने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

 

पिता की हार पर क्या बोले जयवर्धन
इधर, शनिवार को मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह का कहना है कि भोपाल में हम हारे हो पर जनता के मुद्दों को में नहीं हारने दूंगा। अवैध कॉलोनियों को वैध करना ताकि भोपाल की एक बड़ी आबादी को मूलभूत सुविधाएं मिल सके। सिंह ने कहा कि दशकों से झुग्गीबस्तियों में रह रहे लोगों को पट्टे और आवास उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता रहेगी।
देखें ट्वीट

https://twitter.com/JVSinghINC/status/1132136181414498304?ref_src=twsrc%5Etfw

ट्रेंडिंग वीडियो