scriptखुद का ट्वीटर अकाउंट ब्लॉक होने पर भड़के दिग्विजय, बोले- ‘मैं जिम्मेदार नागरिक हूं’ | congress leader digvijaya singh tweet blocked | Patrika News

खुद का ट्वीटर अकाउंट ब्लॉक होने पर भड़के दिग्विजय, बोले- ‘मैं जिम्मेदार नागरिक हूं’

locationभोपालPublished: Jul 24, 2020 12:14:40 pm

Submitted by:

Manish Gite

दिग्विजय सिंह ने अपने ब्लाक ट्वीट की फोटो शेयर की और यह राजनीति से प्रेरित है…।

digvijay.jpg

congress leader digvijaya singh tweet blocked

 

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह हमेशा अपने ट्वीट को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। जब भी वे ट्वीट करते हैं, उन्हें विरोधी लोग ट्रोल करने लगते हैं। अब उनका ट्वीटर एकाउंट ब्लाक हो गया है। इस पर वे भड़क गए हैं। उन्होंने ट्वीट के जरिए ही ट्वीटर प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए इस पर जवाब मांगा है।

 

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह अब ट्वीटकर एकाउंट ब्लाक होने से भड़क गए हैं। दिग्विजय सिंह ने इसके लिए भी ट्वीट पर लिखा है कि ट्वीटर ने मेरे ट्वीट्स को यह कहते हुए ब्लॉक कर रहा है कि इसमें संभावित रूप से संवेदनशील सामग्री शामिल है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि वो भी बगैर बताए कि मेरे ट्वीट में संभावित रूप से संवेदनशील सामग्री क्या हैं। मुझे भारत के ट्वीटर कंट्री हेड की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1286245855624740864?ref_src=twsrc%5Etfw

 

दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा है कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ लिखना संवेदनशील मैटर है, तो आप राजनीति से प्रेरित हैं। ऐसा आपको अधिकार नहीं है। मैं पहले ही ट्वीटर प्रबंधन से इस बारे में आपके व्यवहार की शिकायत कर चुका हूं, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया है।

 

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1286248686402461696?ref_src=twsrc%5Etfw

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक अन्य ट्वीट में खुद को जिम्मेदार नागरिक बताया है। उन्होंने लिखा है कि मैं भारत का जिम्मेदार नागरिक हूं, जिसे पांच बार सांसद चुना गया है और दो बार लोकसभा में चुना गया है। जबकि दो बार राज्यसभा से भी चुनकर भेजा गया हूं। मैं मध्यप्रदेश में मंत्री रहा हूं और दस साल राज्य का मुख्यमंत्री भी रह चुका हूं। मैं कोई आपत्तिजनक ट्वीट क्यों करूंगा। दिग्विजय सिंह ने ट्वीटर एकाउंट ब्लाक होने पर उसका स्क्रीन शॉट भी ट्वीट पर भेजा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो