scriptउपचुनाव से पहले एक और कांग्रेस नेता समर्थकों के साथ भाजपा में, सिंधिया ने ट्वीट कर दी जानकारी | congress leader sanjay singh join bjp by election 2020 | Patrika News

उपचुनाव से पहले एक और कांग्रेस नेता समर्थकों के साथ भाजपा में, सिंधिया ने ट्वीट कर दी जानकारी

locationभोपालPublished: Oct 27, 2020 02:58:08 pm

Submitted by:

Manish Gite

कांग्रेस का एक और नेता भाजपा में शामिल हो गया, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद ट्वीट कर दी जानकारी…।

congress1.png

भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव ( madhya pradesh by election 2020 ) से पहले दल बदलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस के विधायक ( Congress mla ) के बाद अब कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता कई समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Jyotiraditya Scindia ) ने मंगलवार को भाजपा की सदस्यता दिलाई। सिंधिया ने इस बारे में खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

https://twitter.com/JM_Scindia/status/1321002196255739904?ref_src=twsrc%5Etfw

 

मंगलवार को बीना नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष संजय सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। वे इसके तुरंत बाद ही राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और भाजपा का दामन थाम लिया। सांसद सिंधिया ने संजय सिंह और उनके समर्थकों को भाजपा की सदस्यता दिलवाई।

 

दमोह से कांग्रेस विधायक रहे राहुल सिंह लोधी ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को दिया था। इस इस्तीफे के बाद लोधी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष भाजपा का दामन थाम लिया था। दो दिन बाद ही कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष संजय सिंह के भाजपा में शामिल होने को कांग्रेस को एक और झटका माना जा रहा है।

 

 

https://youtu.be/2Wne8tVflpE

एक और कांग्रेस विधायक की अटकलें

दो दिन पहले ही कांग्रेस के दमोह विधायक राहुल सिंह लोधी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। जबकि लोधी समाज के एक और कांग्रेस विधायक के भी भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। क्योंकि सोमवार को लोधी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल सिंह राजपूत ने मीडिया को यह जानकारी दी है।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो