scriptकांग्रेस ने उपचुनाव के लिए कीं बंपर नियुक्तियां | Congress made bumper appointments for the by-elections | Patrika News

कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए कीं बंपर नियुक्तियां

locationभोपालPublished: Nov 16, 2020 06:35:15 pm

Submitted by:

Arun Tiwari

 
हार के बाद पदाधिकारियों पर गिरेगी गाज
दो महीने में की डेढ़ हजार से ज्यादा बने चुनाव प्रभारी
 

kamalnath.png

कमलनाथ के चुनावी जनसभाओं पर रोक लगाने की मांग की।

भोपाल : प्रदेश के 28 विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत के लिए स्थानीय नेताओं को खुश करने की कोशिश की थी। इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने इन सीटों प्रचार प्रसार के लिए समन्वयक, प्रभारी, सह प्रभारी से लेकर प्रचार तक के लिए बंपर नियुक्तियां निकाल दीं। संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर के हस्ताक्षर से कांग्रेस संगठन में पदाधिकारियों की ताजपोशी कर दी गई। उपचुनाव के दो महीनों में डेढ़ हजार से ज्यादा पदाधिकारी बना दिए गए। जो नाराज होता उसे पद का परचा थमा दिया जाता था। लेकिन कांग्रेस का ये दांव भी नहीं चला और 28 सीटें जीतने का दावा करने वाली कांग्रेस महज नौ सीटें ही जीत सकी। उपचुनाव में बड़ी हार के बाद अब इन अस्थाई पदाधिकारियों पर गाज गिरने वाली है। संगठन ने अब जिलों से ये रिपोर्ट मांगी है कि आखिर इन पदाधिकारियों ने चुनाव में किया क्या है।

हर सीट पर 50 प्रचार प्रभारी :
विधानसभा की हर सीट पर करीब 50 से ज्यादा प्रभारी प्रचार कर रहे थे। इन प्रभारियों में ही आपस में समन्वय नहीं था। ये लोग अपने-अपने हिसाब से विधानसभा सीट पर काम कर रहे थे। 14 मंत्रियों की सीटों पर सबसे ज्यादा पदाधिकारी भेजे गए थे लेकिन ये नेता सिर्फ तीन मंत्रियों को ही हराने में अपनी भूमिका निभा पाए। इन प्रभारियों की नियुक्ति बड़े नेताओं की सिफारिश पर की गई थी। हर विधानसभा प्रभारी अपने क्षेत्र में अपने लोगों की टीम के साथ काम करना चाहता था इसीलिए अपने लोगों को पद दिलवाकर अपने क्षेत्र में काम पर लगाया गया था। नियुक्ति पत्र लेकर अपने जिलों में पहुंचे नेताओं ने कांग्रेस को मजबूत कम और भाजपा को कांग्रेस को घेरने का मौका ज्यादा दिया था। अब पार्टी उपचुनाव के दौरान हुई नियुक्तियों को लेकर जल्दी कोई बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है।

पार्टी संगठन अपने कामकाज के हिसाब से नेताओं की नियुक्ति करता है। उपचुनाव में विधानसभा क्षेत्र की आवश्कता और उपयोगिता के आधार पर कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई थी। चुनाव के बाद इनका पद खुद ही समाप्त हो जाता है। बाकी संगठन परफॉर्मेँस के आधार पर फैसला लेगा। – चंद्रप्रभाष शेखर संगठन प्रभारी, कांग्रेस –
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो