scriptकांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, ट्वीट कर कही ये बात | Congress MLA Jayawardhan Singh corona report positive | Patrika News

कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, ट्वीट कर कही ये बात

locationभोपालPublished: Oct 24, 2020 08:00:53 pm

Submitted by:

Faiz

कांग्रेस के स्टार प्रचारक और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बेटे और राघवगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। इसकी जानकारी जयवर्धन ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से दी।

news

कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, ट्वीट कर कही ये बात

भोपाल/ मध्य प्रदेश में उपचुनाव के घमासान के बीच कांग्रेस को एक और झटका लगा है। कांग्रेस के स्टार प्रचारक और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बेटे और राघवगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। इसकी जानकारी जयवर्धन ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से दी। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखते हुए उन्होंने कहा कि, गुरुवार रात से ही मुझे कोविड के लक्षम महसूस हुए थे, जिसका टेस्ट करवाने पर आरटी पीसीआर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही जयवर्धन ने संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अपना कोविड टेस्ट करवाने की अपील की है।

https://twitter.com/JVSinghINC/status/1319644259885019140?ref_src=twsrc%5Etfw

अपने ट्विटर हैंडल पर पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने लिखा कि, कल रात से मुझे कोविड के हल्के लक्षण महसूस हो रहे थे। मेरी कोविड की NT-PCR टेस्ट रिपोर्ट अभी पॉज़िटिव आई है। इस दौरान मेरे संपर्क में जो भी आये हो वो कृपया अपनी जांच करवा लें। मुझे पूरा विश्वास है कि, भगवान राघौजी की कृपा से जल्द ही स्वास्थ होकर आपकी सेवा में हाजिर रहूंगा। हालांकि, उन्होंने एक अन्य ट्वीट करते हुए अपने ट्वीट में की गई जांच के नाम की गलती का भी सुधार किया। उन्होंने अगले ट्वीट में करेक्शन करते हुए लिखा कि, ‘गलती से NT-PCR लिखा हो गया है RT-PCR टेस्ट पॉजिटिव आया है।’

 

पढ़ें ये खास खबर- अष्टमी पर पूजन के लिए जालपा मढ़िया में उमड़ी भीड़, इस तरह हुआ माता रानी का श्रृंगार


कोरोना नियमों को तोड़ना पड़ रहा भारी

दरअसल, मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में चुनावी क्षेत्रों में राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता रोजाना बड़ी बड़ी रैलियों और सभाओं में शामिल हो रहे हैं। मीडिया द्वारा कई रैलियों और सभाओं में सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड की रोकथाम से संबंधित अन्य नियमों की धज्जियां उड़ते भी दिखाई जा रही हैं। देखा जा रहा है कि, चुनावी क्षेत्रों में कोरोना के तेजी से बढ़ने का कारण यही चुनावी रैलियां और सभाएं बन रही हैं। इनमें अब तक कई दलों के कार्यकर्ता भी संक्रित हो चुके हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- मां चामुंडा और तुलजा भवानी ने किया महागौरी स्वरूप में दर्शन, उमड़ा आस्था का सैलाब


भाजपा नेता पर दर्ज हुई थी FIR

मध्य प्रदेश में होने जा रहा उपचुनाव भाजपा और कांग्रेस के लिए साथ की लड़ाई बना हुआ है। यही कारण है कि, जीत के लिए दोनो राजनीतिक दल पूरी तरह जोर आजमाइश कर रहे हैं। यही कारण है कि, बीते सोमवार इंदौर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सावेर सीट पर हुए रोड शो में सोशल डिस्टेसिंग के अलावा मास्क व अन्य जरूरी दिशा निर्देशों का उल्लंघन होने पर बीजेपी नेता दिनेश भावसार के खिलाफ एफआईआर भी हुई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो