भोपालPublished: Dec 11, 2022 06:56:08 pm
Shailendra Sharma
सीएम शिवराज सिंह चौहान की तारीफ कर फिर सुर्खियों में आए कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह..
भोपाल. अक्सर अपनी पार्टी के खिलाफ बयान देकर सुर्खियों में रहने वाले दिग्विजय सिंह के भाई व कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनके सुर्खियों में होने की वजह उनके द्वारा सीएम शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करना है। उन्होंने सीएम शिवराज की तारीफ करते हुए अपनी पार्टी को नसीहत भी दी है और कहा कि कांग्रेस को 2023 में होने विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश में जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करनी होगी तभी कांग्रेस भाजपा का मुकाबला कर पाएगी।