scriptकंप्यूटर बाबा पर लक्ष्मण सिंह का निशाना, ट्वीट में लिखा- जेल से छूटते ही बाबा चले हरिद्वार | Congress MLA Laxman Singh targeted the computer Baba by tweeting | Patrika News

कंप्यूटर बाबा पर लक्ष्मण सिंह का निशाना, ट्वीट में लिखा- जेल से छूटते ही बाबा चले हरिद्वार

locationभोपालPublished: Nov 23, 2020 12:46:25 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने कंप्यूटर बाबा पर ट्वीट कर साधा निशाना, लिखा- जेल से छूटते ही बाबा चले हरिद्वार..

laxman.jpg

भोपाल. अपनी ही पार्टी के विरोध में बयान देने के कारण अक्सर सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनके सुर्खियों में रहने की वजह उनका एक ट्वीट है जिसमें उन्होंने अपनी ही पार्टी को नसीहत देते हुए कंप्यूटर बाबा पर निशाना साधा है। लक्ष्मण सिंह इससे पहले लव जिहाद के खिलाफ प्रदेश में बनाए जा रहे कानून का भी समर्थन कर चुके हैं।

 

https://twitter.com/OfficeOfKNath?ref_src=twsrc%5Etfw

ट्वीट कर साधा निशाना, दी नसीहत

कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने ‘जेल से छूटते ही बाबा चले हरिद्वार। पहले चले जाते तो राजनीति का नहीं होता बेड़ा पार। अभी भी कुछ बचे हैं जो आगे दे सकते हैं नुकसान। कार्यकर्ताओं की भावना है इस बात का लिया जाए संज्ञान। लक्ष्मण सिंह ने अपने इस ट्वीट को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी और पार्टी के आलाकमान नेताओं को टैग किया है। जिससे साफ है कि लक्ष्मण सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, मध्यप्रदेश कांग्रेस और पार्टी आलाकमान तीनों को ही ये नसीहत दी है कि कांग्रेस को कंप्यूटर बाबा जैसे लोगों से बचना चाहिए। बता दें कि इससे पहले भी लक्ष्मण सिंह कंप्यूटर बाबा को फर्जी कह चुके हैं।

https://twitter.com/OfficeOfKNath?ref_src=twsrc%5Etfw

लव जिहाद कानून का भी कर चुके हैं समर्थन

बीते दिनों प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाए जाने को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच भी लक्ष्मण सिंह ने एक ऐसा ट्वीट किया था जिसे पार्टी विरोधी माना जा रहा है। तब लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट कर लिखा था कि “बलपूर्वक” विवाह करना और “बलपूर्वक “धर्म परिवर्तन के विरुद्ध प्रदेश में कानून बन रहा है। जो ऐसा नहीं करते हैं, उन्हें डरने की क्या आवश्यकता है ? लक्ष्मण सिंह का ये ट्वीट ऐसे वक्त पर आया था जब कांग्रेस के कई नेता प्रदेश में बनाए जा रहे लव जिहाद के कानून का विरोध कर रहे थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो