scriptकांग्रेस विधायक का इस्तीफा मंजूर: एक और सीट पर होगा उपचुनाव, शिवराज बोले- कांग्रेस में ना दिशा ना गति | Congress MLA rahul lodhi resignation accepted | Patrika News

कांग्रेस विधायक का इस्तीफा मंजूर: एक और सीट पर होगा उपचुनाव, शिवराज बोले- कांग्रेस में ना दिशा ना गति

locationभोपालPublished: Oct 25, 2020 01:40:04 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

राहुल लोधी कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हो गए।

कांग्रेस विधायक का इस्तीफा मंजूर: एक और सीट पर होगा उपचुनाव, शिवराज बोले- कांग्रेस में ना दिशा ना गति

कांग्रेस विधायक का इस्तीफा मंजूर: एक और सीट पर होगा उपचुनाव, शिवराज बोले- कांग्रेस में ना दिशा ना गति

भोपाल. मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग होगी। लेकिन उससे पहले ही कांग्रेस के एक विधायक ने इस्तीफा दे दिया। जिस कारण एक बार फिर से मध्यप्रदेश में उपचुनाव होंगे। दमोह विधासनभा सीट से कांग्रेस विधायक राहुल सिंह लोधी ने रविवार को विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को अपना इस्तीफा सौंपा। जिसे विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर ने स्वीकर कर लिया है। इस्तीफा स्वीकार होने के बाद मध्यप्रदेश में एक बार फिर से एक सीट रिक्त हो गई है। अब 6 माह के अंदर इस सीट पर उपचुनाव होगा।
अधिसूचना जारी
मध्यप्रदेश विधान सभा के प्रमुख सचिव, ए.पी.सिंह ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा- मध्यप्रदेश विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 55-दमोह से निर्वाचित सदस्य, राहुल सिंह ने विधान सभा के अपने स्थान से त्याग-पत्र दे दिया है, जिसे अध्यक्ष, विधानसभा द्वारा दिनांक 25 अक्टूबर, 2020 से स्वीकृत किये जाने के कारण मध्यप्रदेश विधान सभा में उक्त एक स्थान रिक्त हो गया है।
क्या कहा शिवराज ने
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- कांग्रेस की रीति-नीति से व्यथित होकर दमोह से विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने वाले युवा जनसेवक राहुल लोधी का हार्दिक स्वागत है। प्रदेश का विकास भाजपा के नेतृत्व में ही संभव है। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि आपके क्षेत्र की जनता के कल्याण में कोई कमी नहीं आयेगी। कांग्रेस आज एक ऐसी पार्टी बन गई है जिसकी न दिशा है और न ही गति है। कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी ने कमलनाथ जी का एक महिला का अपमान करने को गलत माना लेकिन कमलनाथ जी ने कहा कि जाओ, मैं नहीं मांगता माफी। जनता के प्रति ममत्व, स्नेह का कोई बोध ही नहीं है कमलनाथ जी के अंदर। कांग्रेस के वो नेता जो अपने क्षेत्र का विकास चाहते हैं, वो कमलनाथ जी की नीतियों से आहत हैं।
सिंधिया ने भी किया स्वागत
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- असत्य पर सत्य की जीत के पर्व विजयदशमी पर आज दमोह से कांग्रेस के युवा विधायक राहुल लोधी ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर सत्य और विजय का रास्ता चुना है। भारतीय जनता पार्टी परिवार में सम्मिलित होने पर मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो