scriptअब कांग्रेस में होने जा रहा है ये बड़ा बदलाव! जानिये कौन कद्दावर नेता कहां होगा फिट | congress new chief in MP 20 April 2018 news in hindi | Patrika News

अब कांग्रेस में होने जा रहा है ये बड़ा बदलाव! जानिये कौन कद्दावर नेता कहां होगा फिट

locationभोपालPublished: Apr 20, 2018 07:23:10 pm

अब कांग्रेस में होने जा रहा है ये बड़ा बदलाव! जानिये कौन कद्दावर नेता कहां होगा फिट…

congress news
भोपाल। चुनावी तैयारियों के बीच भाजपा के बाद अब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने की चर्चा शुरू हो गई है। इन्हीं तैयारियों के बीच वरिष्ठ नेता और सांसद कमलनाथ का नाम नए अध्यक्ष के रूप में सबसे आगे बताया जा रहा है।
इसके अलावा जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार सांसद ज्योतिरादित्य को चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख बनाया जा सकता है।


जानकारी के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने गुरुवार को इस मुद्दे पर विचार-विमर्श किया और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को इस तरह का एक प्रस्ताव भेज दिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस पर फैसला हो जाएगा।
चर्चा का लंबा दौर चला…
बताया जा राह है कि इस विषय पर सिंधिया-कमलनाथ की राहुल से लंबी चर्चा भी हुई है। वहीं दिग्विजय सिंह की भूमिका को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं किया गया है।
सूत्रों के अनुसार पार्टी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के लिए किसी का नाम प्रोजेक्ट नहीं करेगी। जबकि चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के गुजरात फॉर्मूले पर भी पार्टी में चर्चा जारी है।

इधर, भाजपा अध्यक्ष को लेकर ये बोले नेता प्रतिपक्ष…
वहीं दूसरी ओर भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के पदभार संभालते ही कांग्रेस ने सियासी बयानबाजी तेज कर दी है। इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने समझौते के तहत राकेश सिंह को प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान दी है। जबकि वे इस पद के हिसाब से हलके हैं।
वहीं उनके इस बयान पर राकेश सिंह ने भी पलटवार करते हुए कहा है कि देश में कुछ नेताओं का सम्मान होता है, तो उसमें दिवंगत अर्जुन सिंह भी शामिल हैं।

नेता प्रतिपक्ष अपने पिता विरासत को आगे बढ़ाने की बात करते तो ठीक होता, लेकिन वे खुद छोटी बात कर रहे हैं। उन्हें अपना व्यक्तित्व सुधारना चाहिए। उन्होंने जो कहा है, उसका जवाब तो भाजपा का एक छोटा कार्यकर्ता ही दे देगा।
इसके अलावा जस्टिस लोया के निधन पर कांग्रेस के द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर राकेश सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने देश को गुमराह किया है। उन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए।

उनके मुताबिक जनाधार खो रही कांग्रेस भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को टार्गेट करके भ्रम फैला रही है। जस्टिस लोया की मौत पर तो उनके बेटे ने ही कहा है कि यह प्राकृतिक निधन है।
सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस की जनहित याचिका भी खारिज कर दी। ऐसे में साफ है कि षड्यंत्र के तहत देश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

ब्राह्मणों में आ रहा असुरक्षा का भाव…
वहीं दूसरी तरफ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष डॉ. हितेश वाजपेयी ने गुरुवार को फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि मप्र की अवधारणा अंत्योदय की है, लेकिन ब्राह्मण समाज के नागरिकों में असुरक्षा का भाव तेजी से बढ़ रहा है। यह ठीक नहीं है।
इस समय राजनीति को नया रंग लेते देख रहा हूं। डॉ. वाजपेयी ने सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तब डाली है जब, भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष और चुनाव प्रबंध समिति का फैसला हुआ है। इन दोनों अहम पदों पर ठाकुर नेताओं को तवज्जो मिली है।

इधर ये बोले बाबूलाल गौर:
इसी बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर ने कहा है कि सांसद नंदकुमार सिंह चौहान को कमजोर कार्यशैली के कारण प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया गया। उन्होंने यह बयान टीवी चैनल को दिया।

गौर के इस कथन के कई मायने निकाले जा रहे हैं, क्योंकि नए प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के पदभार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा था नंदकुमार ने ही पद छोड़ने और संसदीय क्षेत्र में काम करने की इच्छा जाहिर की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो