scriptहिंदुत्व के ट्रैक पर दौड़ी कांग्रेस | Congress on the track of Hindutwa | Patrika News

हिंदुत्व के ट्रैक पर दौड़ी कांग्रेस

locationभोपालPublished: Nov 11, 2018 01:37:04 am

Submitted by:

Pushpam Kumar

विधानसभा चुनाव: मध्यप्रदेश में जारी हुआ घोषणापत्र, पुरानी नीति में बदलाव के संकेत

vachan patra

vachan patra

भोपाल. मध्यप्रदेश में कांग्रेस का चुनावी मॉडल कामयाब रहा तो वह 2019 के लोकसभा चुनाव की दशा और दिशा बदल सकता है। हिंदू विरोधी होने के कथित तमगे से पीछा छुड़ाने की कोशिश में जुटी कांग्रेस प्रदेश में सॉफ्ट हिंदुत्व से आगे बढ़ चली है। तैयारी भाजपा को उसके अपने हिंदुत्व के ट्रैक पर ही मात देने की है। वचन पत्र के नाम से शनिवार को जारी घोषणापत्र में कांग्रेस ने सत्ता में आने पर अलग आध्यात्मिक विभाग बनाने से लेकर पंचायतों में गोशाला निर्माण, गोमूत्र उत्पादन की सुविधाएं व गायों के अंतिम संस्कार जैसे वादे किए हैं। किसानों, युवाओं, महिलाओं और बेरोजगारों से जुड़ी अधिकांश घोषणाएं 2013 जैसी हैं। नया है तो बस हिंदुत्व का वह ट्रैक, जिस पर भाजपा चैंपियन रही है। कांग्रेस ने 2013 के चुनाव में 5 मुस्लिमों को टिकट दिए थे, लेकिन इस बार उसने यह संख्या घटाकर 3 कर दी। भाजपा ने एक मुस्लिम को टिकट दिया है। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, चुनाव अभियान समिति के ज्येातिरादित्य सिंधिया, समन्वय समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, सुरेश पचौरी और अरुण यादव की मौजूदगी में जारी 112 पन्नों के वचनपत्र में कुल 973 बिंदु हैं। इसमें 133 बिंदु किसानों से संबंधित हैं।

नया आध्यात्मिक विभाग, पुजारियों का मानदेय बढ़ेगा
नए आध्यात्मिक विभाग का गठन
राम वनगमन पथ का निर्माण
नर्मदा परिक्रमा मार्ग विकसित करने के लिए मां नर्मदा न्यास अधिनियम बनेगा
ताप्ती, मंदाकिनी, शिप्रा नदी न्यास का गठन, पवित्र नदियां को जीवित इकाइ माना जाएगा
पुजारियों का मानदेय बढ़ेगा
मठ मंदिरों में संत का नामांतरण गुरु शिष्य परंपरा के अनुसार
धार्मिक स्थलों के संधारण के लिए विशेष पैकेज
धामिर्क स्थलों के भ्रमण की योजना, अनुसचित जाति वर्ग के लिए अलग से तीर्थ दर्शन योजना, डॉ. अंबेडकर, कबीर, सूरदास, रैदास और भगवान बुद्ध की जन्मस्थली शामिल

बेरोजगारों को देंगे 4 हजार रुपए भत्ता
कांग्रेस ने वचन पत्र में बेरोजगारों को चार हजार रुपए प्रतिमाह भत्ता देने का वादा किया है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी सत्ता में आने के 10 दिन में किसानों की कर्ज माफी की बात कहते रहे हैं, लेकिन 2 लाख तक का कर्ज माफ करने के वादे में कोई समय सीमा तय नहीं की है। भ्रष्टाचार मुक्त मप्र बनाने के लिए जनआयोग गठित होगा। व्यापमं बंद होगा। बंगलुरु की तर्ज पर भोपाल में सिलीकॉन सिटी बनाई जाएगी।

गाय : गोमूत्र का व्यावसायिक उत्पादन
प्रत्येक ग्राम पंचायत में गोशाला खोलेंगे और गो अभयारण्य बनाएंगे।
गोशाला में गोबर खाद, कंडा, गोमूत्र और अन्य वस्तुओं का व्यवसायिक उत्पादन की सुविधाएं
मुख्य मार्गों पर गोवंश के संरक्षण के लिए अस्थायी शिविर की व्यवस्था। दुर्घटना में घायल गायों के उपचार, मृत गायों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था
गायों के लिए गोचर भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।
गो संरक्षण अधिनियम से विवादित धाराओं को हटाएंगे
पशुपालन विभाग में प्रशिक्षित गो सेवकों की सेवाएं ली जाएंगी, इसका प्रशासनिक सेवा में पद होगा।
देशी नस्ल की गायों का संरक्षण और नस्ल सुधार,विशेष पैकेज देंगे
कर्जमाफी
सभी किसानों का दो लाख तक का कर्ज व आधा बिजली बिल माफ दूध पर पांच रुपए प्रति लीटर बोनस
मंदसौर गोलीकांड की फिर से न्यायिक जांच, किसानों पर केस वापस होंगे।
एससी-एसटी वर्ग का एक लाख तक का कर्ज माफ, महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों का बकाया कर्ज माफ
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो