scriptकांग्रेस ने की पोल खोल अभियान शुरु करने की तैयारी | Congress prepares to start a pol khol campaign | Patrika News

कांग्रेस ने की पोल खोल अभियान शुरु करने की तैयारी

locationभोपालPublished: Oct 22, 2020 05:42:37 pm

Submitted by:

Arun Tiwari

सभी 28 सीटों पर भेजीं टीमें
 

kamalnath.jpg

kamalnath.jpg

भोपाल : उपचुनाव वाले सभी 28 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस चुनाव प्रचार का हर तरीका आजमा रही है। वो लोगों को अपने पाले में लाने का कोई तरीका नहीं छोड़ रही है। कांग्रेस अब भाजपा सरकार के खिलाफ पोल-खोल अभियान शुरु करने जा रही है। कांग्रेस ने पोल खोल अभियान समिति का नए सिरे से गठन किया है। इस समिति ने चुनाव प्रचार के लिए अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में भेजने के लिए 28 टीमें बनाई हैं। ये टीमें भाजपा सरकार के कथित घोटालों को लोगों के बीच ले जाएंगीं।

इस तरह पोल खोलेगी कांग्रेस :
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की पोल खोल टीमें विधानसभा सीट के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर नुक्कड़ नाटक और चौपाल लगाकर लोगों को बताएंगी कि भाजपा सरकार में क्या-क्या गड़बडिय़ा हुई हैं। पोल खोल समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता कहते हैं कि इस बार शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल के पिछले सात महीनों में हुए घोटालों को उजागर किया जाएगा। गुप्ता के मुताबिक कोरोना काल में भी सरकार में खूब गड़बडिय़ां हुई हैं उनको सामने लाया जाएगा। कोरोना में सरकार की नाकामी बताई जाएगी। गरीबों के राशन में घोटाला किया गया। उनको पशु आहार के चावल खिलाए गए और चुनावी क्षेत्रों में पड़ोसी राज्यों से गेहंू बुलवाकर उनको महंगे दामों में बेचा गया। यह सब जनता के सामने जाना चाहिए। जनता को ये सच बताया जाएगा कि किस तरह भाजपा ने वोट की सरकार को गिराकर नोट की सरकार बनाई है। कांग्रेस ही नहीं जनता के साथ उन लोगों ने धोखा दिया है जो पार्टी बदलकर बिना विधायक बने मंत्री बनकर बैठे हैं। जनता उनको इस चुनाव में सबक सिखाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो