scriptकांग्रेस ने बीमारियों को लेकर किया प्रदर्शन स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप- देखें वीडियो | congress protest against health department | Patrika News

कांग्रेस ने बीमारियों को लेकर किया प्रदर्शन स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप- देखें वीडियो

locationभोपालPublished: Nov 19, 2017 01:44:54 pm

शहर के सरकारी अस्पतालों में पहुंच रहे कई मरीजों को प्रबंधन की लचर व्यवस्था के कारण बिना इलाज कराए लौटना पड़ रहा।

protest of congress
भोपाल। शहर में फैलती बीमारियां और स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस ने रविवार को रौशनपुरा चौराहे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, स्वाइन फ्लू ने शहरवासियों को शिकार बना रखा है लेकिन स्वास्थ्य विभाग का रवैया सुस्त बना हुआ है। ये मरीजों के इलाज के प्रति लापरवाही है। शहर में फॉगिंग नहीं की जा रही, वहीं एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं किया जा रहा है जिससे मच्छरों की तादाद बढ़ती जा रही है जिससे ये बीमारियां फैल रही है।
इसके अलावा शहर के सरकारी अस्पतालों में पहुंच रहे कई मरीजों को प्रबंधन की लचर व्यवस्था के कारण बिना इलाज कराए लौटना पड़ रहा। वहीं अस्पताल में मरीजों को बैड तक नसीब नहीं हो पा रहे हैं। जानकारी के अनुसार प्रदेश की स्वास्थ्य विभाग की बिगड़ती व्यवस्था को लेकर रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इनके अनुसार प्रदेश में लगातार स्वास्थ्य सुविधा में कमी आ रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था भी बिगड़ने से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन करने वालों का आरोप था कि स्वास्थ्य विभाग की बिगड़ती व्यवस्था का यह आलम है कि अस्पतालों में मरीजों को बेड तक नहीं मिलने से उन्हें जमीन पर ही लेटाया जा रहा है।
इधर, नाबालिग को परोस रहे थे हुक्का:-
कलेक्टर और डीआईजी ने शनिवार को शहर की सुरक्षा का जायजा लिया था, जिसके साथ ही पुलिसकर्मियों को कुछ दिशा निर्देश भी दिए थे। जिसका असर दिखने शुरू हो गया है। दरअसल निर्देश मिलने के बाद 10 नंबर स्टाफ के पास हाईड आउट हुक्का बार में पुलिस ने शनिवार—रविवार की दरमियानी रात छापा मारा।
इस दौरान यहां कैफे में अवैध रूप से नाबालिकों को हुक्का परोसा जा रहा था। छापे के पुलिस को मौके पर नाबालिग हुक्का पीते मिला जिसके बाद लौंज के मैनेजर और वेटर पर 188 की कार्रवाई कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। छापे में आबकारी और खाद्य औषधि विभाग की टीम भी शामिल थीं।
दरअसल पिछले कुछ दिनों से शहर में लगातार वारदातें हो रहीं हैं, जिसके चलते खास कर महिलाओं व बालिकाओं के लिए शहर असुरक्षित होता जा रहा है। इसी के चलते शनिवार को आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने कलेक्टर व डीआईजी सड़क पर उतरे यहां उन्होंने शहर के अधेरे व संकरे मार्ग देखने के साथ ही लोगों से बातचीत कर उनकी समस्या भी जानी थी।
वहीं पिछले दिनों हुईं वारदातों के संबंध में माना जा रहा है कि कोचिंग सेंटरों के आसपास बनी शराब की दुकानें व हुक्का बार में असमाजिक तत्वों के आने जाने से कोचिंग आने वाली छात्राओं के लिए असुरक्षा बनी हुई है। जानकारों के अनुसार ऐसे में पुलिस इन पर अपना शिकंजा कसने में लगी हुई है। इसी के चलते इनकी लगातार निगरानी भी की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो