scriptमोदी-मोदी के नारे लगाने वालों को प्रियंका ने दी ‘प्यार की झप्पी’, कांग्रेस बोली- काश मोदी भी देश को समझ पाते | congress reacts on modi-modi slogans raised in front of priyanka gandh | Patrika News

मोदी-मोदी के नारे लगाने वालों को प्रियंका ने दी ‘प्यार की झप्पी’, कांग्रेस बोली- काश मोदी भी देश को समझ पाते

locationभोपालPublished: May 13, 2019 08:43:50 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

मोदी-मोदी के नारे लगा रहे लोगों को देख प्रियंका गांधी ने रोकी गाड़ी, जाकर मिलीं और जो बात कही वो दिल छू लेगी

priyanka gandhi
भोपाल. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने उज्जैन में रोड शो करने के बाद रतलाम में चुनावी सभा की। चुनावी सभा के बाद प्रियंका गांधी रोड शो के लिए इंदौर पहुंचीं। उनका जब काफिल गुजर रहा था तो सड़क किनारे खड़े होकर कुछ लोग मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे।
नारेबाजी सुन प्रियंका गांधी गाड़ी रोक दीं और नारा लगा रहे लोगों से मिलने पहुंच गईं। गाड़ी से उतर प्रियंका उन लोगों से हाथ मिलाईं। साथ ही उन्होंने कहा कि आप अपनी जगह और मैं अपनी जगह। सबको ऑल द बेस्ट। उसके बाद प्रियंका गाड़ी में बैठ रोड शो के लिए निकल गईं।
प्रियंका गांधी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने इस वीडियो को ट्वीट कर लिखा है कि इंदौर में कुछ लोगों ने प्रायोजित तरीके से मोदी-मोदी के नारे लगाए तो प्रियंका गांधी ने कार से उतर कर नारे लगाने वालों से हाथ मिलाया और कहा “आप अपनी जगह, मैं मेरी जगह ‘आल दी बेस्ट”। इसे कहते हैं देश की मिट्टी, देश की जनता और देश के कण-कण से प्यार। काश…मोदी भी देश को समझ पाते।
https://twitter.com/INCMP/status/1127950550266404865?ref_src=twsrc%5Etfw
 

दरअसल, प्रियंका गांधी की गाड़ी को इंदौर में कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक चौक पर लिया। वहां से कुछ दूरी पर कुछ लोग बोलते हुए सुनाई दे रहे हैं कि हमलोगों को भी ऐसी ही मोदी जी की गाड़ी रोक लेनी चाहिए थी। बात कर रहे लोग मोदी जी के बारे में ही बात कर रहे थे। जैसे ही लोगों ने प्रियंका गांधी की गाड़ी को अपनी ओर आते देखा। उनलोगों ने मोदी-मोदी चिल्लाना शुरू कर दिया।
गौरतलब है कि प्रियंका गांधी रतलाम की सभा में भी ऐसे ही रैली खत्म होने के बाद बैरिकेड फांद कर लोगों से मिलने चली गई थीं। इस चुनाव में प्रियंका गांधी का ये पहला एमपी दौरा है। वहीं, प्रियंका ने रतलाम की रैली में बोलीं थीं कि मैं इंदिराजी की पोती हूं। तपस्वी मोदी ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो