script

कांग्रेस ने जारी की 13 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट, आरिफ मसूद को फिर से टिकट

locationभोपालPublished: Nov 06, 2018 08:34:30 am

Submitted by:

shailendra tiwari

कांग्रेस ने जारी की 13 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट, आरिफ मसूद को फिर से टिकट

भोपाल. मध्य प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने देर रात अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 13 नामों का ऐलान किया गया है। कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट में 16 नामों की घोषणा की गई थी। जबकि पहली लिस्ट में 155 उम्मीदवारों के नाम थे। 230 विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस ने अब तक 184 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
आरिफ मसूद को फिर से टिकट: कांग्रेस ने भोपाल मध्य से आरिफ मसूद को फिर से टिकट दिया गया है। आरिफ इसी सीट से 2013 में चुनाव हार गए थे। आरिफ 6500 से ज्यादा वोटों से चुनाव हारे थे। भाजपा की तरह कांग्रेस ने भी गोविंदपुरा सीट पर उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। बता दें कि मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि 11 दिसंबर को परिणाम आएंगे।
बताया जा रहा है कि आरिफ मसूद के नाम का समर्थन सुरेश पचौरी ने किया था। उन्होंने भोपाल की अन्य सीटों से अपने समर्थकों के नाम वापस करके सिर्फ एक सीट भोपाल मध्य की मांगी थी। सूत्रों की कहना है कि इस सीट पर दिग्विजय सिंह और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया के विरोध करने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सुरेश पचौरी की बात मानी और आरिफ मसूद को टिकट दिया है। कांग्रेस ने बमौरी से विधायक महेंद्र सिहं सिसोदिया को टिकट दिया है वहीं, मैहर से सिंधिया और अजय सिंह की पसंद के उम्मीदवार श्रीकांत चतुर्वेदी को टिकट मिला है।
किसे कहां से मिला टिकट
बमौरी- महेंद्र सिंह सिसौदिया
अशोकनगर- जय पाल सिंह
मैहर- श्रीकांत चतुर्वेदी
रामपुर बघेलन- रमाशंकर पयासी
मनगांव – बबिता साकेत
मानपुर – तिलक राज सिंह
पनागर- सम्मति प्रकाश सैनी
जुन्नारदेव- सुनील उइके
चुरई- सुजीत चौधरी
छिंदवाड़ा- दीपक सक्सेना
पंधुराना- निलेश उइके
भोपाल मध्य- आरिफ मसूद
हाटपिपलिया- मनोज चौधरी
https://twitter.com/INCMP/status/1059597560275394561?ref_src=twsrc%5Etfw
भाजपा ने भी जारी की दूसरी सूची:
भाजपा ने भी सोमवार को 17 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की है। इसमें भी इंदौर की सभी नौ और भोपाल की गोविंदपुरा सीट पर प्रत्याशी का एलान नहीं किया गया है। भाजपा ने अपनी पहली सूची में 177 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था। भाजपा अब तक 193 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है।

ट्रेंडिंग वीडियो