scriptकांग्रेस का आदिवासी मंथन, परिक्रमा करने वालों को नहीं पराक्रम करने वालों को मिलेगा मौका | Congress's tribal churning | Patrika News

कांग्रेस का आदिवासी मंथन, परिक्रमा करने वालों को नहीं पराक्रम करने वालों को मिलेगा मौका

locationभोपालPublished: Nov 25, 2021 12:04:22 am

भाजपा के आदिवासी वोटबैंक में सेंध से एलर्ट हुई कांग्रेस

कांग्रेस का आदिवासी मंथन, परिक्रमा करने वालों को नहीं पराक्रम करने वालों को मिलेगा मौका

कांग्रेस का आदिवासी मंथन, परिक्रमा करने वालों को नहीं पराक्रम करने वालों को मिलेगा मौका

भोपाल। कांग्रेस के लिए आदिवासी बड़ा वोट बैंक रहा है, लेकिन अब भाजपा ने यहां सेंधमारी शुरू कर दी है। इससे कांग्रेस भी एलर्ट हुई है। इसको लेकर बुधवार को कमलनाथ ने इस वर्ग के विधायकों, पूर्व विधायकों, अन्य पदाधिकारियों के साथ मंथन किया। पदाधिकारियां का सुझाव था कि परिक्रमा करने वालों के बजाय पराक्रम करने वालों को मौका दिया जाए।
इस मामले में सभी सहमत नजर आए। इस मौके पर तय किया गया कि पार्टी आदिवासियों के बीच पहुंचकर पार्टी यह बताने का प्रयास करेगी कि भाजपा आदिवासियों को भ्रमित कर रही है। कांग्रेस आदिवासी वर्ग की हमेशा से हितैषी रही है और आगे भी रहेगी। कांग्रेस ने हमेशा से ही आदिवासी वर्ग के उत्थान के लिए एक नई दिशा देने का काम किया। देश की आजादी में आदिवासी वर्ग का योगदान किसी से छिपा नहीं है, चाहे वो महानायक टंट्या भील हो या महानायक बिरसा मुंडा हो या आदिवासी वर्ग के अन्य महनायक जिन्होंने देश हित के लिया संघर्ष किया है, कांग्रेस हमेशा से ही उन्हें याद करती रही है। कांग्रेस की 15 माह की सरकार में भी हमने आदिवासी वर्ग के उत्थान के लिए कई कार्य किए, कई योजनाएँ बनाई, कई निर्णय लिए। आदिवासी वर्ग का भला सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है।
कमलनाथ बोले, आदिवासियों को गुमराह कर रही है भाजपा –
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि भाजपा और उसके नेताओं की सोच कभी भी आदिवासियों का भला करने की नहीं रही है। भाजपा का तो लक्ष्य रहा है समाज को समाज से बांटों और फूट डालो की राजनीति करो। भाजपा आदिवासी वर्ग को गुमराह करने में लगी हुई है। अभी हाल ही में जनजातीय गौरव दिवस दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आए थे, ख़ूब भाषण परोसा, आयोजन पर करोड़ों खर्च किए, पर एक भी आदिवासी के सुख-दुख पर बात उन्होंने नहीं की।
पूर्व केंद्रीय मंत्री व आदिवासी नेता कांतिलाल भूरिया ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही उन्हें आदिवासी समाज की याद आने लगती है। भाजपा ने हमेशा आदिवासी वर्ग का अपमान किया है। आदिवासी वर्ग एकजुट है और आने वाले चुनाव में भाजपा को अपनी ताकत का भान करा देगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री बाला बच्चन, ओंकार सिंह मरकाम, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अजय शाह, हनी बघेल, विक्रांत भूरिया, हीरालाल अलावा, झूमा सोलंकी सहित अन्य आदिवासी नेताओं और प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों ने इस अपनी बात रखी। बैठक का संचालन प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री व कार्यालय प्रभारी राजीव सिंह ने किया। बैठक के दौरान उमरिया के गौडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारी रामबगस सिंह मरकाम और हरिहर सिंह श्याम ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
संभाग स्तर पर होंगे आदिवासी सम्मेलन –
कांग्रेस बड़वानी में आदिवासी सम्मेलन कर चुकी है। आगे भी ऐसे ही सम्मेलन होंगे। यह संभाग स्तरीय सम्मेलन होंगे। इनमें महाकौशल, उमरिया, अनूपपुर और विंध्य क्षेत्र शामिल है। यह कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से चलता रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो