scriptकिसान आंदोलन के बहाने एकता दिखा रही कांग्रेस | Congress showing unity on the pretext of farmer movement | Patrika News

किसान आंदोलन के बहाने एकता दिखा रही कांग्रेस

locationभोपालPublished: Jan 19, 2021 06:31:48 pm

Submitted by:

Arun Tiwari

लंबे समय बाद एक मंच पर होंगे दिग्गज
मुरैना में किसान महापंचायत
 

kamalnath_digvijay.jpg

,,

भोपाल : किसान आंदोलन के बहाने कांग्रेस अपने पक्ष में माहौल बनाने की कवायद कर रही है। इन आंदोलनों के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। किसान आंदोलन के नाम पर कांग्रेस अपनी एकता दिखाने की तैयारी कर रही है। मुरैना में 20 जनवरी को किसान महापंचायत होने वाली है। इस महापंचायत में कांग्रेस अपनी एकजुटता के साथ शक्ति प्रदर्शन भी करेगी। इस किसान महापंचायत में प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ किसानों को संबोधित करेंगे। इस महापंचायत में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष सुरेश पचौरी, वरिष्ठ विधायक कांतिलाल भूरिया, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष अरूण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे समेत पूर्व मंत्री, विधायक, वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद-विधायक भी शामिल होंगे। लंबे समय बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता किसी जन आंदोलन में एक मंच पर दिखाई देंगे।
किसानों को साधने की कोशिश :
प्रदेश में किसान वर्ग सरकार बनाने की ताकत रखता है। कांग्रेस ये मानती है कि वचन पत्र में किसान कर्ज माफी किसानों को कांग्रेस की ओर लेकर आई जिससे 15 साल बाद 15 महीने की कमलनाथ सरकार बन पाई। भाजपा ने भी किसान कर्ज माफी छलावा बताकर प्रदेश में कांग्रेस की किरकिरी कराई और वो उपचुनाव भी हार गई। यही कारण है कि दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन की आग की आंच प्रदेश में भी दिखाने कोशिश कर पार्टी को फिर से खड़ा करने की कोशिश की जा रही है। संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर कहते हैं कि केंद्र की मोदी सरकार के बनाए तीन काले कृषि कानूनों को रद्द किये जाने को लेकर किसान आंदोलन के समर्थन में मुरैना में विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया गया है। कांगे्रस इस आयोजन के माध्यम से तीन काले कृषि कानूनों को रद्द करने और किसानों के हित में निर्णय लिये जाने की मांग का पुरजोर समर्थन करेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो