भोपाल

सोशल वायरल, मजाक बना दिया कांग्रेस का सांग

राहुल गांधी ने युवा संवाद में जारी किया था गाना

भोपालSep 19, 2018 / 07:42 pm

दीपेश अवस्थी

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। नेताओं के वीडियो वायरल होने इसकाअंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार का चुनाव सोशल मीडिया पर लड़ा जाएगा।
हालांकि राजनीतिक दलों से इससे निपटने की तैयारी भी कर ली है। इसी तैयारी के बीच कांग्रेस का ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिसमें राहुल गांधी, कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित मध्यप्रदेश के अन्य बड़े नेता मंच पर नजर आ रहे हैं, लेकिन गुणगान शिवराज का हो रहा है।

असल में यह वीडियो दो दिन पहले भोपाल में हुए राहुल गांधी के युवा संवाद का है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हाल ही में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल आए थे। यहां उन्होंने रोड शो कर युवाओं के साथ संवाद किया था। स्थानीय भेल दशहरा मैदान में आयोजित युवा संवाद के दौरान उन्होंने कांग्रेस का थीम सांग जारी किया था। इस सांग का डब वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। कांग्रेस के थीम सांग को सीएम शिवराज के जनआशीर्वाद यात्रा के थीम सांग पर डब किया गया। इसको लेकर कांग्रेस में तीखी प्रतिक्रिया है। वहीं भाजपा नेता ऐसा कोई भी वीडियो वायरल करने से इंकार कर रहे हैं।
राहुल के भाषण को बनाया मजाक –
इसी युवा संवाद में राहुल ने एकता की बात कहते हुए कहा था कि कांग्रेस में सभी नेता एक हैं। उन्होंने कहा चुनाव तक सभी साथ रहेंगे। वीडियो में चुनाव तक साथ रहने वाली बात पर जोर दिया है। यह बात लगातार दोहराई गई है। फिर बताया गया है कि चुनाव के बाद क्या स्थिति होगी। नेता गुत्थम-गुत्था हैं। यह फिल्म हेराफेरी का दृश्य है। पात्रों के चेहरों के स्थान पर राहुल गांधी, कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के चेहरे लगाए गए हैं।
बाहुबली और सिंघम भी बना चुके हैं नेताओं को –
कुछ दिनों पहले एक और वीडियो सामने आया था जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बाहुबली दिखाया गया था। उसके जवाब में एक प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ का वीडियो सामने आया था। यह सिंघम फिल्म से प्रेरित है। इस वीडियो में कमलनाथ सिंघम तो जीतू पटवारी, सज्जन सिंह वर्मा व अन्य नेताओं को पुलिस टीम का सदस्य दिखाया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को हॉलीवुड के किरदार ‘हल्क’ के रूप में दिखाया गया था। हालांकि दोनों पार्टियों के नेता इन वीडियो से किनारा कर रहे हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.