scriptकांग्रेस के प्रचारकों में प्रियंका गांधी नहीं, सत्यव्रत शामिल | congress star campaigner news in madhya pradesh | Patrika News
भोपाल

कांग्रेस के प्रचारकों में प्रियंका गांधी नहीं, सत्यव्रत शामिल

सूची में 35 नेताओं के नाम प्रदेश कांग्रेस चाहती थी प्रियंका भी आएं….

भोपालNov 10, 2018 / 10:23 am

Amit Mishra

news 1

‘व्हाइट हाउस’ में बनेगी बीजेपी सरकार को गिराने की प्लानिंग, कड़ी सुरक्षा में होगा काम

भोपाल। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची शुक्रवार को जारी कर दी। इसमें 35 नाम शामिल हैं। इसमें यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम सबसे ऊपर है। प्रियंका गांधी का नाम नहीं है। प्रदेश कांग्रेस के नेता चाहते थे कि प्रियंका स्टार प्रचारक के रूप में प्रदेश आएंगी तो पार्टी को बड़ा फायदा मिलेगा।

सूची में पूर्व सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी का नाम है, जिनके पुत्र ने समाजवादी पार्टी से परचा दाखिल किया है। सूची में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ छटवें नंबर पर, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आठवें और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम नवें नंबर पर है।

ये हैं कांग्रेस के स्टार प्रचारक
अशोक गहलोत
दीपक बावरिया
कमलनाथ
अहमद पटेल
दिग्विजय सिंह
ज्योतिरादित्य सिंधिया
अमरिंदर सिंह
कपिल सिब्बल
गुलाम नवी आजाद
राज बब्बर
आनंद शर्मा
भूपेंद्र सिंह हुड्डा
सुशील कुमार शिंदे
रणदीप सुरजेवाला
अशोक चव्हाण
अजय सिंह
सुरेश पचौरी
विवेक तन्खा
कांतिलाल भूरिया
राजमणि पटेल
सत्यव्रत चतुर्वेदी
अजहरुद्दीन
कुमारी शैलजा
नवजोत सिंह सिद्दू
अरुण यादव
रागिनी नायक
शोभा ओझा
परेश धनानी
नगमा
नसीमुद्दीन सिद्दीकी
रामेश्वर नीखरा
प्रमोद कृष्णम

शिवराज बोले- मैं अच्छे काम करता हूं तो कांग्रेसियों को गुस्सा आता है…

उधर राजगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करवाने के लिए भाजपा से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह राजगढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने अपने पार्टियों से समर्थित प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल कराने के बाद सभाएं लीं।

 

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कांग्रेस के 50 साल का कार्यकाल गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश का सर्वनाश कर दिया था, जिसे भाजपा विकास की राह पर लाई है। दोपहर करीब 12 बजे पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें कहा गया है कि अगर आपको सरकार के खिलाफ गुस्सा आता है तो हमें भेजिए।

 

उसमें जनता को गुस्सा नहीं आता बल्कि कांग्रेसियों को गुस्सा आता है। मैं बच्चों की फीस देता हूं, बेटियों को लाडली बनाता हूं, किसानों को समर्थन मूल्य देता हूं, गरीबों को आवास देता हूं और एक रुपए में गेहूं देता हूं तो कांग्रेसियों को गुस्सा आता है गरीबों को नहीं।

 

कांग्रेस ने प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया है। हमारे कार्यकाल में जितने रोड बने हैं कांग्रेस उनके गड्ढे भी नहीं भर सकती।

Home / Bhopal / कांग्रेस के प्रचारकों में प्रियंका गांधी नहीं, सत्यव्रत शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो