scriptकांग्रेस ने बनाई घेरने की रणनीति, भाजपा भी नजर आएगी आक्रामक | Congress strategy mp vidhan sabha monsoon session 2018 | Patrika News

कांग्रेस ने बनाई घेरने की रणनीति, भाजपा भी नजर आएगी आक्रामक

locationभोपालPublished: Jun 25, 2018 07:09:15 am

Submitted by:

anil chaudhary

mp vidhan sabha monsoon session 2018 – जिन पर मां को विश्वास नहीं, वे ला रहे अविश्वास प्रस्ताव: सीएम
 

mp vidhan sabha

MP vidhan sabha election-2018 breaking news in hindi

भोपाल. विधायक दल की बैठक में कहा कि वे लोग हमारे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला रहे हैं, जिनकी मां को ही उन पर विश्वास नहीं है। मां दर-दर की ठोकरें खा रही हैं। अविश्वास प्रस्ताव झूठ का पुलिंदा है। उसमें वही आरोप लगाए गए हैं, जो कांग्रेस 14 सालों से लगाती रही है। वह हर सत्र में हो हल्ला कर वक्त जाया करना चाहती है।

अर्जुन सिंह की केरवा कोठी अजय सिंह के नाम पर कैसी हुई ये भी एक जांच का विषय है, इसको भी देखा जाएगा। सीएम ने कहा कि विधायक सदन में आक्रमकता के साथ कांग्रेस के आरोपों का जवाब दें। सीएम हाउस में दो घंटे चली बैठक में संगठन महामंत्री सुहास भगत ने सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने पर जोर दिया।

राहुल की कर्ज माफी भ्रम
सीएम ने विधायकों से कहा कि वे किसानों को बताएं कि राहुल गांधी ने जो कर्ज माफी की बात की है वह भ्रम है। कांग्रेस ने पंजाब में सिर्फ ढाई हजार करोड़ का कर्ज माफ किया है, जबकि प्रदेश सरकार एक साल में अलग-अलग योजनाओं में किसानों के खाते में 30 हजार करोड़ जमा करा चुकी है।

विधायक जीतेंगे तभी मैं मुख्यमंत्री बनूंगा
मुख्यमंत्री ने कहा, जनआशीर्वाद यात्रा में सभी को जुटना है। विधायक जीतेंगे तभी मैं मुख्यमंत्री बनूंगा। विधायक अपने क्षेत्र में सरकारी योजनाओं को भुनाएं। हमारे पास कहने को बहुत कुछ है। जनता को विकास का मॉडल बताना है। मैंने विधायकों को वन-टू-वन में जो कमियां बताई थीं, उनमें कुछ सुधार हुआ है। जल्द ही एक और बैठक कर तीन महीने का प्लान बनाएंगे।

mp vidhan sabha

मुख्यमंत्री पर फोकस कर सरकार की करो घेराबंदी : कमलनाथ
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने रविवार को विधायक दल की बैठक में कहा कि मुख्यमंत्री पर फोकस कर सरकार की घेराबंदी करना है। हमें विधानसभा में सरकार से पांच साल का हिसाब मांगा जाए। मंदसौर जिले के पिपल्या मंडी में हुए गोलीकांड पर गठित जांच आयोग की रिपोर्ट का मामला भी विधानसभा में जोर शोर उठाएं।

सरकार को रिपोर्ट पेश करने के लिए बाध्य करें और उस पर चर्चा हो। बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर सरकार को घेरने की रणनीति भी बनी। बैठक में तय हुआ कि सदन में अविश्वास प्रस्ताव की सूचना विधायक रामनिवास रावत पेश करेंगे। सूचना के बाद सरकार का रुख देखा जाएगा।

इ-टेंडर सहित कई मामले शामिल
अविश्वास प्रस्ताव में मुख्यमंत्री पर फोकस कर आरोप लगाए गए हैं। इनमें मंत्रियों के खिलाफ लोकायुक्त-ईओडब्ल्यू चल रही घोटालों की जांच, ई-टेंडर गड़बड़ी, अवैध खनन, सिंहस्थ घोटाला, पीएससी भर्ती घोटाला, फसल बीमा, किसान आत्महत्या, महिला अत्याचार आदि प्रमुख हैं।

विधायकों की तय होगी जिम्मेदारी
सरकार चर्चा से भागती है तो घेराबंदी की जाए। इसके लिए विधायकों की जिम्मेदारी सोमवार को तय होगी। कमलनाथ ने कहा, सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग करें, जिससे आमजन के मसलों पर चर्चा हो सके। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा, हमें संयम के साथ अविश्वास प्रस्ताव, गोलीकांड की जांच रिपोर्ट सहित अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी रखना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो