script24 सीटों पर संगठन मजबूत कर रही कांग्रेस | Congress strengthening organization on 24 seats | Patrika News

24 सीटों पर संगठन मजबूत कर रही कांग्रेस

locationभोपालPublished: May 16, 2020 06:18:59 pm

Submitted by:

Arun Tiwari

 
बड़े नेताओं को जिम्मेदारी
– कांग्रेस ने तेज की उपचुनाव की तैयारियां
 

24 सीटों पर संगठन मजबूत कर रही कांग्रेस

24 सीटों पर संगठन मजबूत कर रही कांग्रेस

भोपाल : कांग्रेस ने प्रदेश में होने वाले 24 विधानसभा उपचुनावों के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी उन जिलों से लेकर विधानसभा क्षेत्र तक का संगठन मजबूत कर रही है। इन क्षेत्रों में पार्टी बड़े नेताओं को जिम्मेदारी सौंप रही है। भाजपा में आ रहीं अंदरुनी घमासान की खबरों से कांग्रेस उत्साहित है। कांग्रेस को लगता है कि 22 सीटों पर भाजपा में पुराने नेताओं की टिकट कटने से बड़ी राजनीतिक उठापटक हो सकती है। कांग्रेस इन बागी नेताओं से स्थानीय संगठन की मदद से संपर्क करेगी। विधानसभा स्तर पर बड़े नेताओं को संगठन मजबूत करने का प्रभार देने के पीछे कांग्रेस की मंशा है कि भाजपा से नाराज होने वाले नेताओं से संपर्क स्थानीय स्तर पर हो सकेगा। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से उनको मिलवाने की बारी आएगी। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राजीव सिंह रोजना पीसीसी जाकर संगठन को नए सिरे से खड़े करने की रुपरेखा तैयार कर रहे हैं।

इन नेताओं को मिल सकती है जिम्मेदारी :
सबसे अहम ग्वालियर-चंबल क्षेत्र है, यहां पर 16 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। और इसी क्षेत्र में सबसे ज्यादा ज्योतिरादित्य सिंधिया का प्रभाव माना जाता है। यहां पर पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह, लाखन सिंह यादव के साथ ही अशोक सिंह और रामनिवास रावत को संगठन का जिम्मा मिल सकता है। मालवा निमाड़ के लिए पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, सचिन यादव के साथ ही बाला बच्चन को जिम्मेदारी दी जा सकती है। बुंदेलखंड के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह को प्रभार दिया जा सकता है।

कांग्रेस उपचुनाव को लेकर तैयारी कर रही है। फोन पर नेताओं से संपर्क किया जा रहा है। कांग्रेस अपना संगठन मजबूत करने के साथ ही उन लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा रही है जो ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए काम कर रहे हैं।
– राजीव सिंह प्रदेश महामंत्री,कांग्रेस –
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो