scriptराफेल पर फिर फंसी कांग्रेस, राफेल की अलग अलग कीमत बता रहे हैं नेता | Congress stuck again on Rafale, leaders are telling different price | Patrika News

राफेल पर फिर फंसी कांग्रेस, राफेल की अलग अलग कीमत बता रहे हैं नेता

locationभोपालPublished: Jul 29, 2020 04:20:47 pm

Submitted by:

Hitendra Sharma

कांग्रेसियों को नहीं पता यूपीए सरकार में कितने में हुई थी राफेल की डील, नेता अलग-अलग बता रहे हैं कीमत

photo_2020-07-29_16-01-19.jpg
भोपाल। भारतीय वायुसेना को ताकत देने के लिए पांच राफेल विमान भारत की धरती पर लैंड कर गये हैं। विमानों के भारत पहुंचने से पहले ही राफेल की कीमत में एक बार फिर से सवाल खड़े होने लगे हैं। हालांकि इस बार कांग्रेस के दो नेताओं ने राफेल की कीमत अलग-अलग बताई है। इन दोनों नेताओं ने राफेल की कीमत यूपीए सरकार की समय की गई डील की बताई है। लेकिन दोनों नेताओं के कीमत पर विरोधाभाष है।
दिग्विजय ने बताई अधिक कीमत
राफेल विमान के भारत पहुंचे से पहले मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने राफेल की कीमत को लेकर पीएम मोदी से सवाल किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा- एक राफ़ेल की क़ीमत कांग्रेस सरकार ने 746 करोड़ तय की थी, लेकिन ‘चौकीदार’ महोदय कई बार संसद में और संसद के बाहर भी मांग करने के बावजूद आज तक एक राफ़ेल कितने में ख़रीदा है, बताने से बच रहे हैं। क्यों? क्योंकि चौकीदार जी की चोरी उजागर हो जायेगी। ‘चौकीदार’ जी अब तो उसकी क़ीमत बता दें।
https://twitter.com/digvijaya_28/status/1288294310740283392?ref_src=twsrc%5Etfw

सुरजेवाला ने कम बताई कीमत
वहीं, कांग्रेस प्रवत्ता रणददीप सुरजेवाला ने भी राफेल की कीमत को लेकर सवाल किया है। राफेल के भारत आने पर सुरजेवाला ने भारतीय वायुसेना और पायलटों को बधाई दी है। हालांकि इस दोरान उन्होंने राफेल विमान की जो कीमत बताई है वो दिग्विजय सिंह की बताई कीमत से बहुत कम है। रणदीप सुरजेवाला ने राफेल की कीमत 526 करोड़ रुपये बताई है।

सुरेजावाला ने ट्वीट कर कहा- रॉफेल का भारत में स्वागत! वायुसेना के जाबांज लड़ाकुओं को बधाई। आज हर देशभक्त ये ज़रूर पूछे-: 526 करोड़ का एक रॉफेल अब 1670 करोड़ में क्यों? 126 रॉफेल की बजाय 36 ही क्यों? मेक इन इंडिया की बजाय मेक इन फ़्रान्स क्यों? 5 साल की देरी क्यों?

https://twitter.com/rssurjewala/status/1288389922840354816?ref_src=twsrc%5Etfw

कौन सही कौन गलत
हालांकि दोनों नेताओं ने एक जो कीमत बताई है उसमें विराधोभाष है। ऐसे में सवाल उठता है कि यूपीए शासनकाल में कांग्रेस ने राफेल विमान का सौदा कितने में किया था। हालांकि जब पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को अपनी भूल का अहसास हुआ तो भूल सुधार करते हुए राफेल की वही कीमत लिख कर ट्वीट कर दिया ।

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1288362939599085568?ref_src=twsrc%5Etfw
//www.dailymotion.com/embed/video/x7va1t8?autoplay=1?feature=oembed
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो