scriptCongress vocal on corruption of canal maintenance in paper, letter wri | कागजों में नहर के चल रहे मेंटेनेंस के भ्रष्टाचार पर कांग्रेस मुखर, कलेक्टर को लिखा खत | Patrika News

कागजों में नहर के चल रहे मेंटेनेंस के भ्रष्टाचार पर कांग्रेस मुखर, कलेक्टर को लिखा खत

locationभोपालPublished: Feb 11, 2023 07:48:54 pm

- कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर को खत लिखकर अफसरों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
- कुकर्रा ब्लॉक की नहर का अधिकारी पिछले 12 सालों से कागजों में कर रहे मेंटनेंस
- पत्रिका ने प्रमुखता से उजागर किया है अधिकारियों के काले खेल को

nahar.jpg

भोपाल@रूपेश मिश्रा

डिंडौरी जिले के ग्राम पंचायत खरगवारा के ग्राम कुकर्रा की नहर का जल संसाधन विभाग के अधिकारी पिछले 12 वर्षों से कागजों पर मेंटनेंस कर रहे थे। विभाग के इस पूरे भ्रष्टाचार को पत्रिका ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद आज डिंडौरी जिला कांग्रेस कमेटी ने इस भ्रष्टाचार को लेकर जिला कलेक्टर को पत्र लिखा है। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने कलेक्टर को पत्र में लिखा कि ग्राम कुकर्रा में नहर मरम्मत के नाम पर हुए भ्रष्टाचार की जांच कराकर किसानों के साथ अन्याय कर रहे अधिकारियों पर आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.