scriptभाजपा-कांग्रेस में एक जैसे हाल : जिन्होंने दिखाए तेवर, सिर्फ उनकी फिकर | congress vs bjp policies | Patrika News
भोपाल

भाजपा-कांग्रेस में एक जैसे हाल : जिन्होंने दिखाए तेवर, सिर्फ उनकी फिकर

भाजपा-कांग्रेस में एक जैसे हाल : जिन्होंने दिखाए तेवर, सिर्फ उनकी फिकर

भोपालNov 30, 2018 / 02:23 pm

KRISHNAKANT SHUKLA

news

भाजपा-कांग्रेस में एक जैसे हाल : जिन्होंने दिखाए तेवर, सिर्फ उनकी फिकर

राजनीति में धैर्य से ज्यादा असंतोष का महत्व होता है। इन चुनावों में कुछ यही नजर आया। कांग्रेस हो भाजपा, टिकट कटने पर जो नेता उग्र हुए, बागी मैदान में उतरे या तीखे तेवर दिखाते नजर आए, उनकी मान मनौव्वल हुई। जो खामोश रहे, वे हाशिए पर आ गए। जितेंद्र चौरसिया की रिपोट…र्

भाजपा में रूठों का राज

बाबूलाल गौर : टिकट कटा तो नाराजगी जताई, निर्दलीय उतरने का डर दिखाया। पार्टी ने पुत्रवधू कृष्णा गौर को गोविंदपुरा से टिकट दिया।
जितेंद्र डागा : टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय पर्चा भर दिया। भाजपा के कई बड़े नेताओं ने मनाया। निगम-मंडल में एडजस्ट करने के आश्वासन पर पर्चा वापस लिया।
रामकृष्ण कुसमरिया : दमोह और पथरिया से निर्दलीय पर्चा दाखिल किया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने फोन पर मनाया। पार्टी उपाध्यक्ष प्रभात झा मिलने पहुंचे, लेकिन वे नहीं माने।

कन्हैयालाल अग्रवाल :
बागी बने, निर्दलीय मैदान में उतरे। मुख्यमंत्री से लेकर कई नेताओं के मनाने पर भी नहीं माने।
वेलसिंह भूरिया : नाराज
हुए तो सीएम ने मुलाकात की, समझाइश दी।
समीक्षा गुप्ता : निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। नरेंद्र सिंह तोमर समझाने पहुंचे, लेकिन नहीं मानीं। ग्वालियर में नया पॉवर सेंटर बनने की संभावना बढ़ी।

ये रहे मौन तो पूछे इनको कौन

माया सिंह और कुसुम मेहदेले संगठन के खिलाफ नहीं उतरे। कुसुम ने हल्की नाराजगी जताई। इसका परिणाम यह रहा कि दोनों की न तो मान मनौव्वल हुई और ना ही भविष्य में कहीं एडजस्ट करने का वादा मिला। ऐसा ही विधायक पारुल साहू, अनिता नायक, रेखा यादव, राजेंद्र मेश्राम, मंगल धुर्वे और कल्याण सिंह के साथ हुआ।

कांग्रेस में भी यही हाल

संजय शुक्ला
प्रीति अग्निहोत्री को टिकट मिलने से शुक्ला ने बगावती सुर छेड़े। दीपक बावरिया पर पैसे के लेनदेन के

आरोप लगाए। नाराजगी काम आई। प्रीति का टिकट कटकर, शुक्ला को मिला।
संजीव सक्सेना

टिकट कटने पर निर्दलीय पर्चा भरने का मन बनाया तो दिग्विजय सिंह मनाने के लिए घर जा पहुंचे।
नासिर इस्लाम

टिकट कटने पर नाराजगी जताई तो दिग्विजय ने मनाया, भविष्य में अच्छा पद देने का वादा किया।
साजिद अली

नाराज हुए तो बड़े नेता मनाने पहुंचे।
मनोज अग्रवाल

कोतमा विधायक टिकट कटने पर बागी उतरे। प्रदेश के सभी बड़े नेताओं ने मनाया। सरकार बनने पर पद देने का भरोसा दिया।

Home / Bhopal / भाजपा-कांग्रेस में एक जैसे हाल : जिन्होंने दिखाए तेवर, सिर्फ उनकी फिकर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो