scriptबताओ, सोशल मीडिया पर कितने फॉलोअर्स | congress want to know followers of party members | Patrika News

बताओ, सोशल मीडिया पर कितने फॉलोअर्स

locationभोपालPublished: Feb 10, 2018 08:42:30 am

कांग्रेस ने टैलेंट सर्च में पूछे सवाल, तत्काल क्रॉसचेक करते रहे एक्सपर्ट, 500 उम्मीदवार थे कतार में…

congress

congress want to know followers of party members

भोपाल. कांग्रेस ने टैलेंट सर्च के दूसरे दिन सोशल मीडिया विंग के लिए उम्मीदवारों की खोज की। शुक्रवार को इस कवायद में 500 उम्मीदवार शामिल हुए। एक-एक उम्मीदवार से ट्यूटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम के फॉलोअर्स की संख्या पूछी गई।
यहां सफल लोगों को ब्लॉक, जिला और प्रदेशस्तर पर सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दी जाएगी। गुजरात और दिल्ली से आए एक्सपर्ट उम्मीदवारों द्वारा दी गई जानकारी को क्रॉस चेक करते रहे। जैसे किसी ने बताया कि उसके ट्यूटर में 550 फॉलोअर हैं, तो उसको तत्काल चैक किया गया।
उनके द्वारा सोशल मीडिया में यदि कोई पेज या ग्रुप बनाया है, तो उसमें दी गई सामग्री को भी देखा गया। गुजरात में सफल प्रयोग के बाद कांगे्रस ने मध्यप्रदेश में युवाओं को जोडऩे के लिए अभियान शुरू किया है। टैलेंट सर्च को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रयास भारतीय जनता पार्टी की खामियों को उजागर करने और कांग्रेस की नीतियों को आगे बढ़ाना भी है। इसमें शामिल होने के पहले युवाओं को पंजीयन और फिर ग्रुप डिस्कशन और फिर वन-टू-वन चर्चा की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव कहते हैं कि इस टैलेंट सर्च में सफल होने वालों को प्रदेश, संभाग और विकासखण्ड स्तर पर जिम्मेदारी दी जाएगी।

ब्लॉक, जिला और प्रदेशस्तर पर सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दी जाएगी। गुजरात और दिल्ली से आए एक्सपर्ट उम्मीदवारों द्वारा दी गई जानकारी को क्रॉस चेक करते रहे। जैसे किसी ने बताया कि उसके ट्यूटर में ५५० फॉलोअर हैं, तो उसको तत्काल चैक किया गया।
उनके द्वारा सोशल मीडिया में यदि कोई पेज या ग्रुप बनाया है, तो उसमें दी गई सामग्री को भी देखा गया। गुजरात में सफल प्रयोग के बाद कांगे्रस ने मध्यप्रदेश में युवाओं को जोडऩे के लिए अभियान शुरू किया है। टैलेंट सर्च को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
अब संभाग स्तर पर चलेगा अभियान

प्रदेशस्तर पर शुरू हुए टैलेंट सर्च को अब कांग्रेस संभाग स्तर पर भी शुरू करने की तैयारी में है। प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी का कहना है कि इस आयोजन में ऑनलाइन और ऑफ लाइन पंजीयन किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए युवा शामिल रहे। पार्टी अब इसे संभागस्तर पर भी शुरू करेगी। जो युवा भोपाल में टैलेंट सर्च में शामिल नहीं हो सके, वे संभाग स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो