कांग्रेस में अन्य दलों की तरह थोपा हुआ अध्यक्ष नहीं होगा
भोपालPublished: Oct 09, 2022 09:51:19 pm
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष (congress president) के चुनाव के चलते मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल (Vibha Patel) ने बेवाकी से कहा कि कांग्रेस में सच्चा लोकतंत्र है। हमारे यहां अन्य दलों की तरह थोपा हुआ अध्यक्ष नहीं होगा।


कांग्रेस में अन्य दलों की तरह थोपा हुआ अध्यक्ष नहीं होगा
डॉ. दीपेश अवस्थी भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कशमशपूर्ण चुनाव के मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे यह मुकाबला भी रोचक होता जा रहा है। अध्यक्ष पद के दोनों उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) और शशि थरूर (Shashi Tharoor) चुनाव जीतने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। प्रयास है कि समय रहते सभी राज्यों में जाकर वोट मांग लिए जाएं। वोट मांगने के लिए ये मध्यप्रदेश भी आ रहे हैं। मध्यप्रदेश के कांग्रेसी भी उत्साहित हैं। इन्हीं चुनावों को लेकर मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल से पत्रिका ने चर्चा की। विभा का कहना है कि कांग्रेस में सच्चा लोकतंत्र है, इसलिए अध्यक्ष चुनाव में भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाई गई। इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा, पार्टी भी बुलंदी पर पहुंचेगी। पेश है चर्चा के मुख्य अंश -