scriptकार्यकर्ताओं में जान फूंकने ब्लॉक स्तर पर आयोजन करेगी कांग्रेस | Congress will organize at block level to revive the workers | Patrika News

कार्यकर्ताओं में जान फूंकने ब्लॉक स्तर पर आयोजन करेगी कांग्रेस

locationभोपालPublished: Sep 24, 2021 10:54:35 pm

मिशन 2023 पर फोकस करते हुए तैयार हो रहा फुलप्रूफ प्लान

कार्यकर्ताओं में जान फूंकने ब्लॉक स्तर पर आयोजन करेगी कांग्रेस

कार्यकर्ताओं में जान फूंकने ब्लॉक स्तर पर आयोजन करेगी कांग्रेस

भोपाल। मिशन 2023 पर फोकस करते हुए कांग्रेस चरण बद्ध तरीके से काम कर रही है। इसी कड़ी में जिला से लेकर वार्ड और बूथ स्तर तक कायकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं में जान फूंकने के लिए उन्हेंं जिम्मेदारी देने का काम भी शुरू हुआ है। वहीं ब्लॉक स्तर पर आयोजन किए जाने का भी निर्णय लिया गया है। इस संबंध में सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत उन्हें कार्यक्रम करना होंगे।
वर्ष 2023 प्रस्तावित विधानसभा के आम चुनाव के पहले निकाय चुनाव होना है। तीन विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट के लिए उप चुनाव भी होना है। विधानसभा चुनाव के पहले पार्टी के लिए ये चुनाव लिटमस टेस्ट की तरह ही होंगे। इसलिए पार्टी इन चुनावों को भी पूरी गंभीरता से ले रही है। उप चुनाव के लिए जिताउ उम्मीदवार की तलाश है। वहीं क्षेत्र के लोगों की नब्ज टटोली जा रही है। प्रदेश् कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सर्वे भी करा रहे हैं। यह सर्वे बहुत कुछ क्षेत्र की स्थिति बयां कर देगा। इसी आधार पर आगे की रणनीति तय होगी।
कार्यकर्ता सम्मेलन और बैठकों का दौर –

कांग्रेस का प्रयास है कि जिला और ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन हों। बैठकें भी हों, जिससे लगातार संवाद कायम रहे। वहीं केन्द्र और राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना, प्रदर्शन इत्यादि के कार्यक्रम भी होंगे। यह जिम्मेदारी जिला और ब्लॉक इकाई की होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो