scriptमेरे खिलाफ साजिश की गई: अजय | Conspiracy against me: Ajay | Patrika News

मेरे खिलाफ साजिश की गई: अजय

locationभोपालPublished: Jan 15, 2019 08:21:48 am

Submitted by:

Amit Mishra

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने की खबरों पर आरोप, लोकसभा चुनाव तक कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनें रहेंगे…

news

मेरे खिलाफ साजिश की गई: अजय

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने की खबरों पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये उनके खिलाफ सुनियोजित साजिश की गई है। उन्होंने भोपाल में अपने निवास पर मीडिया से चर्चा में कहा कि सोशल मीडिया पर सोच-समझकर प्रदेश अध्यक्ष बनने की भ्रामक खबरें फैलाई गईं, ये किसी सोचे समझे षड्यंत्र का हिस्सा हैं। इसकी पूरी जांच होनी चाहिए।

हार के कारण रखे…
इससे पहले भी चुनाव परिणामों के बाद उनको गृहमंत्री बनाने की झूठी खबरें प्रचारित की गई थीं। उन्होंने कहा कि वे दिल्ली लोकसभा चुनाव को लेकर हुई बैठक में शामिल होने गए थे, जहां उन्होंने विंध्य में हुई कांग्रेस की हार के कारण सामने रखे।

सभी नेताओं से लेंगे काम…
दिल्ली से भोपाल पहुंचे मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पत्रकारों से कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इसकी कोई जरूरत भी नहीं है। अब काम का विभाजन कर सभी नेताओं से काम लिया जाएगा।

कमलनाथ ही प्रदेश अध्यक्ष बनें रहेंगे…
कमलनाथ के इस बयान के बाद प्रदेश अध्यक्ष बदलने की खबरों पर विराम लग गया है। अब ये साफ हो गया है कि लोकसभा चुनाव तक कमलनाथ ही प्रदेश अध्यक्ष बनें रहेंगे। पिछले कुछ दिन से ये खबर जोरों पर थी कि अजय और अरुण यादव को दिल्ली बुलाकर इस पर मंथन किया गया।

 

तन्खा ने लिखी चिट्ठी, जबलपुर में हो कैबिनेट
उधर राज्यसभा सांसद व वरिष्ठ कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखा है कि कैबिनेट बैठक अब जबलपुर में की जाए। उन्होंने लिखा है कि यह महाकौशल और जबलपुर के क्षेत्र के लोगों का सौभाग्य है कि उन्हें पहली बार उनके क्षेत्र का मुख्यमंत्री मिला है। जबलपुर के लोगों को उनसे भारी अपेक्षाएं हैं। जबलपुर से लखन घनघोरिया और तरुण भनोट मंत्री हैं। तन्खा ने जबलपुर की जनता और दोनों मंत्रियों का हवाला देकर आग्रह किया है कि अगली कैबिनेट बैठक भोपाल के बजाए संस्कारधानी जबलपुर में आयोजित की जाए। इससे महाकौशल क्षेत्र से जुड़े कई लंबित मसलों और महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर विचार विमर्श हो सकेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो