scriptस्वामी अग्निवेश ने BJP पर लगाया बड़ा आरोप, कहा – भाजपा व आरएसएस देश के लिए कोढ़ | Controversial Statement by swami agnivesh | Patrika News

स्वामी अग्निवेश ने BJP पर लगाया बड़ा आरोप, कहा – भाजपा व आरएसएस देश के लिए कोढ़

locationभोपालPublished: May 05, 2019 02:10:05 pm

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के पक्ष में प्रचार करने आए समाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश ने पीएम मोदी और भाजपा पर बोला हमला

swami agnivesh

swami agnivesh

भोपाल. मध्यप्रदेश के भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के पक्ष में प्रचार करने आए समाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक को आर्य समाज का सबसे बड़ा दुश्मन बताया। उन्होने कहा कि भाजपा द्वारा प्रज्ञा ठाकुर को उम्मीदवार बनाना दुर्भाग्य पूर्ण है।

भाजपा व आरएसएस देश के लिए कोढ़ : स्वामी अग्निवेश

रविवार को भोपाल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए स्वामी अग्निवेश ने कहा कि यह कहने में भी संकोच नहीं कि पूरे देश में कोई नागरिक बीजेपी को वोट देता है, तो वह हेमंत करकरे की शहादत का मजाक उड़ाता है।
उन्होंने भाजपा व आरएसएस देश के लिए कोढ़ बताया।

भाजपा और प्रधानमंत्री पर साधा निशाना

समाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर यह कहते निशाना साधा कि, वह सबसे बड़ा झूठा, जहर से बुझा और जुमलेबाज है। 2014 में जब वह उत्तर प्रदेश में कब्रिस्तान और श्मशान की संख्या पूछ रहे थे, तभी यह साफ हो गया था कि सम्प्रदायिकता की राजनीति कर रहे है, जो अशोभनीय है। वह छुद्र राजनीति करते है।

संत का स्वभाव हिंसा का नहीं समदर्शी

स्वामी अग्निवेश ने कहा कि मोदी को यह भी बताना चाहिये कि मोदी शहीद हेमंत करकरे के परिजनों से मिलने क्यों गए थे, क्या मोदी में आत्मबल और विश्वास नहीं है कि वह कह सके कि वह भूल थी। साध्वी प्रज्ञा भरती संत मानने से इनकार करते हुए कहा कि किसी भी दृष्टि से संत नहीं है। संत का स्वभाव हिंसा का नहीं समदर्शी का होता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो