scriptBreaking News: महामंडलेश्वर ने पीसीसी चीफ पर किया बड़ा हमला, कहा – गोवंश का निवाला छीनते शर्म नहीं आई.. | controversy statement by akhileshwaranand giri on kamal nath | Patrika News

Breaking News: महामंडलेश्वर ने पीसीसी चीफ पर किया बड़ा हमला, कहा – गोवंश का निवाला छीनते शर्म नहीं आई..

locationभोपालPublished: Sep 16, 2018 12:37:36 pm

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

Breaking News: controversy statement by akhileshwaranand giri – महामंडलेश्वर ने पीसीसी चीफ पर किया बड़ा हमला, कहा – गोवंश का निवाला छीनते शर्म नहीं आई..

controversy statement

controversy statement

भोपाल. विधानसभा चुनाव को देखते हुए अब गो संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष व राज्यमंत्री महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी भी चुनावी अखाड़े में कूद गए हैं। रविवार को महामंडलेश्वर गिरि ने पीसीसी चीफ कमलनाथ पर बड़ा हमला करते हुए ट्वीट किया कि कमलनाथ गाय की पूंछ पकड़कर चुनावी बैतरणी पार कराना चाहते हैं। कांग्रेस के सत्तारूढ़ रहते गोवंश का नेवाला छीनते निर्लज्जों को शर्म नहीं आई.. अब गोभक्त चले हैं गांव-गांव गोशाला खोलने।

कांग्रेस दिखाएगी ताकत

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मध्यप्रदेश में चुनावी अभियान की शुरुआत करने के लिए 17 सितंबर को भोपाल आ रहे हैं। राहुल गांधी के दौरे से पहले कांग्रेस ने भोपाल में जगह-जगह पर पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं। पोस्टर्स में राहुल गांधी को शिवभक्त बताया गया है। राहुल इस दौरे में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे साथ ही मध्यप्रदेश में कांग्रेस के चुनाव अभियान का शंखनाद भी करेंगे। गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान से ही राहुल गांधी मंदिरों का दौरा कर रहे हैं। कांग्रेस गुजरात और कर्नाटक की तरह मध्यप्रदेश में भी राहुल गांधी को हिंदू धर्म को मानने वाले नेता के तौर पर प्रोजेक्ट कर रही है।

big news

मध्य प्रदेश की आबादी में हिंदू बहुसंख्यक है
दरअसल, मध्य प्रदेश की आबादी में हिंदू बहुसंख्यक है। बीजेपी शुरू से ही कांग्रेस को मुस्लिमों का तुष्टीकरण करने वाली पार्टी बताती आ रही है। राहुल और कांग्रेस अपनी इस छवि को तोड़ने की कोशिश में लगे हैं। वहीं, राहुल गांधी को शिवभक्त लिखे जाने को लेकर दोनों पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ हमलावार हो गई हैं।

धार्मिक कार्ड खेल रही कांग्रेस
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं कांग्रेस धार्मिक कार्ड खेलती हुई नजर आने लगी है। हा ही में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सत्ता में आने पर ‘राम गमन पथ’ के निर्माण का वादा किया था। उन्होंने कहा था कि अगर सत्ता में कांग्रेस की वापसी हुई तो राज्य को ‘धार्मिक टूरिज्म हब’ के तौर पर विकसित करेंगे। वहीं, कांग्रेस प्राचीन मंदिरों और धार्मिक विरासतों को सहेजने का एक रोडमैप तैयार करेगी।

रोड शो करेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने मध्यप्रदेश दौरे में भोपाल में रोड शो करेंगे। रोड शो भोपाल के लालघाटी से शुरू होकर भेल के दशहरा मैदान तक होगा। इस दौरान राहुल कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद भी करेंगे। कांग्रेस रैली की तैयारी को लेकर प्रदेश के 51 जिलों के मंच सजाए गए है। कुछ जगहों पर मुद्देवार पोस्टर भी लगाए है। जानकारों का कहना है कि भीड़ जुटाने पर ही दावेदारों के टिकट पर विचार किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो