scriptतांबे का छल्ला पहनने से होते हैं कई चमत्कारी फायदे,सोने के बराबर देता है लाभ | copper advantages in body | Patrika News

तांबे का छल्ला पहनने से होते हैं कई चमत्कारी फायदे,सोने के बराबर देता है लाभ

locationभोपालPublished: Nov 23, 2018 02:01:25 pm

आपके मान सम्मान से लेकर आपके धन तक में…

copper ring

तांबे का छल्ला पहनने से होते हैं कई चमत्कारी फायदे,सोने के बराबर देता है लाभ

भोपाल। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की दृष्टि सहित ये ग्रह किसके साथ बैठे हैं, उसका आपके जीवन पर खास प्रभाव पड़ता है। इन्हीं के प्रभावों को बढ़ाने या कम करने की दृष्टि से तमाम तरह के रत्नों को धारण करने के लिए कहा जाता है। वहीं एक खास बात और है कि केवल रत्न ही नहीं बल्कि विभिन्न धातुएं भी सबको खास प्रभावित करती हैं।


पंडित सुनील शर्मा के अनुसार इसका कारण किसी भी धातु पर उस ग्रह का प्रभाव होता है जो उस धातु से जुड़ा माना गया है। जैसे सोना बृहस्पति तो चांदी आपके चंद्र को प्रभाव देती है, वहीं लोहा शनि को…

इसकी के चलते आज हम आपको तांबे का आपके जीवन में असर बताने जा रहे हैं। हिंदूधर्म की मान्यताओं के अनुसार सोना और तांबा शुद्ध धातु माने गए हैं। तांबा एक ऐसी धातु है जिसे ज्योतिष और विज्ञान दोनों में मान्यता है। ऐसे में माना जाता है कि तांबा धारण करने से या इस्तेमाल करने से कई बीमारियों से बचा रहता है।

जानकारों के अनुसार तांबा एक ऐसी धातु है जो पानी से लेकर हर चीज में मौजूद कीटाणुओं को खत्म कर देता है। इसीलिए ज्योतिष में नौ ग्रहों के बारे में बताया गया है, साथ ही हर ग्रह के लिए किसी एक धातु को विशेष मान्यता दी गई है।

वहीं तांबे को सूर्य व मंगल दोनों से जुड़ा माना जाता है। ऐसे में इसकी अंगूठी कई लिहाज से लाभदायक मानी जाती है। इसके साथ ही तांबा वास्तु के अनुसार भी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में स्वास्थ्य और त्वचा के लिए भी तांबा खास है। जानकारों के अनुसार नाखून और त्वचा से जुड़ी बीमारियों को ठीक और स्वस्थ्य करने में तांबा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

तांबे और सूर्य का ज्योतिष अनुसार एक जोड़ बताया गया है, तांबे की अंगूठी से समाज में प्रभाव बढ़ता है। जिसमें ज्योतिष मानते हैं कि इससे घर-परिवार में मान-सम्मान बढ़ता है। इसके अलावा तांबे का प्रभाव आपके मंगल पर भी पड़ता है।

हिंदूधर्म में तांबे को सभी धातुओं में सबसे अधिक शुद्ध माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार तांबे की बनी अंगूठी के अनेकों स्वास्थ्य लाभ होते हैं क्योंकि तांबे को सूर्य व मंगल दोनों की धातु माना गया है। तांबे की अंगूठी पहनने से व्यक्ति को धार्मिक लाभ के साथ अनेकों स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं.

ये है खास फायदे…
खून की सफाई : तांबे की अंगूठी पहनने से माना जाता है कि रक्त का प्रवाह सुचारु रूप से चलता है। इससे खून से प्रदूषित तत्व भी दूर होते हैं जिससे हृदय रोगों की संभावना कम हो जाती है।

मानसिक तनाव में कमी : वहीं ये भी माना जाता हे कि तांबे की अंगूठी या तांबे का छल्ला पहनने से मानसिक और शारीरिक तनाव में कमी आती है। इससे गुस्से को नियंत्रण में रखने में भी सहायता मिलती है।

त्वचा रोगों से मुक्ति : त्वचा आदि से संबंधित रोग होने पर तांबे की बनी अंगूठी या छल्ला पहनने से त्वचा के रोगों में बहुत तीव्रता से आराम मिलता है।

शरीर का तापमान : तांबे के आभूषणों को पहनने के संबंध में कहा जाता है कि इससे शरीर का तापमान नियंत्रण में बना रहता है और साथ ही इससे शरीर में ऊर्जा का उत्पादन जरूरत के अनुसार होता रहता है।

प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत : यह भी कहा जाता है कि तांबे के गहने जैसे अंगूठी, छल्ले या नथुनी आदि पहनने से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली भी मजबूत बनी रहती है। प्रतिरक्षा प्रणाली के मजबूत होने से एलर्जी आदि समस्याओं के सुरक्षा हो जाती है।

कॉपर की कमी दूर करें : जानकारों का यह भी कहना है कि शरीर में कॉपर की समस्या आदि होने पर तांबे की अंगूठी पहनने से शरीर में कॉपर की समस्या दूर हो जाती है। तांबे की अंगूठी या फिर तांबे या कड़ा पहनने से इसके गुण त्वचा के द्वारा अवशोषित कर लिया जाता है औऱ शरीर में कॉपर की कमी आसानी से पूरी हो जाती है।

हड्डियों का दर्द कम: जानकारों की माने तोकॉपर का कड़ा या ब्रेसलेट पहनने से शरीर के जोड़ों और गठिया से जुड़े हर तरह के दर्द से आराम मिलता है। इसके अलावा तांबा आर्थराइटिस के मरीजों के लिए भी बहुत लाभकारी होता है।

आजकल घुटने का दर्द उम्र देखकर नहीं होता है कम उम्र से ही बच्चे इस दर्द से जूझ रहे है, तो ऐसे में कॉपर ब्रेसलेट पहनने से आपको राहत मिल सकती है।

स्वस्थ हृदय : यह भी कहा जाता है कि यदि आप अपने हृदय को हमेशा स्वस्थ रखना चाहते हैं और हृदय से जुड़ी बिमारियों से दूर रहना चाहते हैं, तो कॉपर ब्रेसलेट को हमेशा अपने हाथों में पहने रखें।

हीमोग्लोबिन वृद्धि में सहायक: जानकारों का तो यहां तक कहना है कि तांबे के अनेक फायदे है, कॉपर अन्य मेटल के टॉक्सिक इफ़ेक्ट को कम करता है और हीमोग्लोबिन बनाने वाले एंजाइम को बढ़ाने में हेल्प करता है।

कॉपर में एंटी-ऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में होती है इसके अलावा इसके आभूषण धारण करने से आपकी बढती उम्र का असर भी कम होता है। कॉपर को पहनने से एक अलग लुक नजर आता है।

तांबे की अंगूठी के रहस्य!…
तांबे की अंगूठी रिंग फिंगर यानी की सूर्य की उंगली में पहनना चाहिए इसे शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस उंगली में तांबा धारण करने से सूर्य से जुड़े हुए सभी दोष खत्म हो जाते हैं। इसके साथ ही किसी व्यक्ति की पर यदि मंगल की क्रूर दशा हो, तो उसके लिए तांबा लाभकारी है इससे मंगल के प्रभाव समाप्त हो जाते हैं।

तांबा लगातार त्वचा के संपर्क में बना रहता है जिसके कारण त्वचा में चमक आती है। आयुर्वेद के अनुसार तांबे के बर्तनों का उपयोग हमारे इम्यून सिस्टम को ठीक करता है। इसी तरह तांबे की अंगूठी भी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती है। तांबे की अंगूठी से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है। शरीर में आई सूजन को तांबे अंगूठी कम कर सकती है।

सूर्य से जुड़ी समस्या : ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि जातक की कुंडली में सूर्य दोष हो तो व्यक्ति कठिन मेहनत के बाद भी उसका पर्याप्त लाभ नहीं पाता है।

हर काम में उसे बेवजह की अड़चनों का सामना करना पड़ता है और बार-बार सामजिक सम्मान में कमी के हालात पैदा होते हैं। तांबे की अंगूठी पहने से व्यक्ति के सूर्य दोष दूर होते हैं।

इसलिए अगर कमजोर सूर्य के कारण जीवन में परेशानियां आप कम नहीं कर पा रहे तो ऐसे में यह अंगूठी पहनें। बहुत जल्द आपको इसका असर दिखेगा, आपको मान-सम्मान और प्रसिद्धि मिलेगी।

गुस्से का उपाय : ज्यादातर लोग जो अधिक गुस्से का शिकार होते हैं या जो शॉर्ट टेंपर्ड होते हैं उन्हें मोती पहनने की सलाह दी जाती है। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि तांबे की अंगूठी भी गुस्सा कंट्रोल करने में उतना ही कारगर है, क्योंकि इसका संबंध मंगल से भी है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह शांत प्रकृति का है और गर्मी दूर करता है। इसलिए व्यक्ति के मानसिक स्थिति को संतुलित कर गुस्सा शांत करता है।

वास्तु दोषों से मुक्ति : वास्तु के जानकारों की माने तो आप इसके प्रभाव से वास्तु दोषों को दूर कर मुक्त हो सकते हैं। शुद्धक होने के कारण आप अगर इसे किसी भी रूप में शरीर पर धारण करते हैं तो आप जहां भी जाते हैं ये उस स्थान को वास्तु दोषों के प्रभाव से मुक्त करता है।

तांबे के औषधीय गुण: माना जाता है कि तांबा शरीर को संक्रमण से सुरक्षित रखता है। यह रक्त शुद्ध करता है, इससे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। इसके अलावा पेट की बीमारियों, डायरिया और पीलिया में भी यह विशेष लाभकारी माना गया है।

रक्तचाप और सूजन : कहा जाता है कि तांबे को आप किसी भी प्रकार से पहनें यह त्वचा के द्वारा शरीर में अवशोषित होता है और खून में इसकी कमी की आपूर्ति करता है।
शरीर में रक्त का बहाव नियंत्रित करने के कारण यह इसके उच्च और निम्न दाब को भी संतुलन में रखता है। इस प्रकार हाई ब्लड प्रेशर या लो ब्लड प्रेशर की परेशानियों को भी दूर करता है। यह शरीर में सूजन को भी दूर करता है।

ऐसे पड़ता है तांबे का शरीर और ग्रहों पर असर…
जानकारों के अनुसार तांबा हमारे शरीर को कई प्रकार से प्रभावित करता है। ये केवल वास्तु दोषों या आपकी कुंडली के प्रभावों में अंतर लाता है, बल्कि यह तो सीधे तौर से आपके शरीर पर भी अपना असर छोड़ता है।

– ताम्बे के प्रयोग से शरीर शुद्ध होता है।

– इसके साथ ही साथ शरीर से सारा विष बाहर निकल जाता है।

– यह मंगल को मजबूत करके रक्त को ठीक करता है।

– साथ ही यह सूर्य को मजबूत करके उत्साह में वृद्धि कर देता है।

– यह पाचन तंत्र को काफी अच्छा कर देता है।

– पेट की समस्याओं से निजात दिलाता है।

ऐसे करें तांबे का प्रयोग?

– तांबे का छल्ला अनामिका अंगुली में धारण करें।

– इससे सूर्य और चन्द्रमा दोनों मजबूत होते हैं, साथ ही मंगल भी प्रभावित होते हैं। साथ ही आत्मविश्वास, साहस और स्वास्थ्य अच्छा होने के अलावा रक्त संबंधी समस्याओं में भी लाभ देता है।

– तांबे को कमर में भी पहन सकते हैं, इससे नाभि और हार्मोन्स की समस्या में सुधार होता है।

– तांबे का सिक्का गले में धारण करने से दुर्घटनाओं से बचाव होता है।

– तांबे के पात्र का पानी पीने से शरीर विषमुक्त होता है, – पेट सम्बन्धी समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

तांबे के प्रयोग में ये रखें सावधानियां…

– तांबे जितना शुद्ध हो उतना ही अच्छा होगा।
– तांबे के साथ सोना मिश्रित करके पहनना और भी अच्छा होता है।

– अगर तांबे के बर्तन प्रयोग करते हैं, तो नियमित उनकी सफाई करते रहें।

– जिन लोगो को क्रोध की समस्या है, उन्हें सोच समझकर तांबे पहनना चाहिए।
– मेष, सिंह और धनु राशि के लिए तांबे हमेशा शुभ माना जाता है।

– वृष, कन्या और मकर राशि के लिए तांबे बहुत अनुकूल नहीं माना जाता।

– जबकि बाकी राशियों के लिए तांबे साधारण माना जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो