scriptकोरोना का कहर: मध्य प्रदेश में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 326 संक्रमित | Corona havoc: 326 most infected in Madhya Pradesh in 24 hours | Patrika News

कोरोना का कहर: मध्य प्रदेश में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 326 संक्रमित

locationभोपालPublished: Jul 06, 2020 09:23:37 am

Submitted by:

Hitendra Sharma

भोपाल में 75 तो इंदौर में 43 नए पॉजिटिव, संघ कार्यालय तक पहुंचा कोरोना

photo_2020-07-06_09-22-36.jpg

भोपाल। मध्य प्रदेश में रविवार को एक बार फिर कोरोना का कहर टूट पड़ा। प्रदेश में सिर्फ 24 घंटे में पहली बार सबसे ज्यादा 326 नए संक्रमित सामने आए, जबकि 10 लोगों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में अब तक 14930 संक्रमित मिल चुके हैं। 608 लोगों की मौत हुई है। हालांकि राहत की बात यह है कि 11411 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वर्तमान में 2911 एक्टिव केस हैं।

प्रदेश की राजधानी भोपाल में 74 नये संक्रमित मिले हैं। इनमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्यभारत प्रांत के प्रचारक दीपक विस्पुते और अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख नरेन्द्र जैन भी शामिल हैं। हफ्तेभर से भोपाल में मंत्रिमंडल गठन को लेकर नेता-कार्यकर्ताओं के जमावड़े में कई मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता अरेरा कॉलोनी स्थित संघ कार्यालय समिधा में इनसे मेल-मुलाकात करने पहुंच रहे थे। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में हड़कंप है।

भोपाल सीआरपीएफ कैम्पस में भी छह जवान पॉजिटिव मिले हैं। रविवार को 41 मरीज स्वस्थ हुए। चिरायु अस्पताल से 40 और होम्योपैथी अस्पताल से एक मरीज को डिस्चार्ज किया गया। वही इंदौर में 43 नए मरीज सामने आये हैं, और शहर में दो मरीजों की मौत हो गई है।

किल कोरोना में 10 हजार संदिग्ध
मध्य प्रदेश में संक्रमण को थामने के लिए चलाए जा रहे किल कोरोना अभियान में अब तक 1 करोड़ 81 लाख 17 हजार लोगों का सर्वे किया जा चुका है। अब तक कोरोना के संदिग्ध लक्षणों वाले 10 हजार 91 लोग मिले हैं। इन सभी की ऑन स्पॉट सैंपलिंग कराकर नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 1 से 15 जुलाई के बीच चलने वाले अभियान में 7 करोड़ 67 लाख 28 हजार 228 लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य है। कैम्पेन के शुरुआती तीन दिन में 24 फीसदी लोगों (1,81,17,73) का सर्वे किया जा चुका है।

चंबल में इसलिए बढ़े केस
शिवपुरी में रविवार को 20 नए मरीज मिले। पिछले दिनों शादी के कारण शक्तिपुरम खुड़ा में एक ही घर के 15 परिजन व रिश्तेदार पॉजिटिव मिले थे। अब यहां बाजार खोलने का समय भी बदलने पर विचार-विमर्श होने लगा है। सीएमएचओ डॉ. एएल शर्मा का कहना है कि अनलॉक में कोरोना की ब्रेक चेन टूट गई है। वहीं, मुरैना में 28, भिंड में आठ और श्योपुर में चार कोरोना मरीज रविवार को मिले हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो