scriptराजधानी में नहीं थम रहा संक्रमण, 51 नए पॉजिटिव मिले | corona in bhopal | Patrika News

राजधानी में नहीं थम रहा संक्रमण, 51 नए पॉजिटिव मिले

locationभोपालPublished: May 23, 2020 10:52:06 pm

कोरोना के 35 मरीज हुए डिस्चार्ज

Coronavirus: अहमदाबाद में कोरोना मरीजों की संख्या 9 हजार पार

Coronavirus: अहमदाबाद में कोरोना मरीजों की संख्या 9 हजार पार

भोपाल। राजधानी में कोरोना के 51 के नए पॉजीटिव सामने आए हैं, इस तरह शहर में पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1262 हो गई है। इनमें हमीदिया अस्पताल की एक नर्स भी पॉजीटिव आई है। अब इन मरीजों की कांटेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है। अब तक पॉजिटिव पाए गए 24 लोगों को ही होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं 341 से अधिक लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसमें से 42 की स्थिति गंभीर है। जिन्हें क्रिटिकल कोविड केयर अस्पताल में रखा गया है।
शनिवार को लगातार तीसरे दिन प्रदेश के सबसे बड़े हॉटस्पाट बने जहांगीराबाद क्षेत्र में सिर्फ दो ही पॉजिटिव मिले है। वहीं मंगलवारा जो नया अति संवेदनशील जोन बनते जा रहा है वहां 10 नए पॉजिटिव मिले। इसी तरह शहर के अन्य क्षेत्रों में बागमुगालिया में 4, करोंद में 4, जाटखेड़ी में दो नए पॉजिटिव पाए गए है।
35 लोगों ने हराया कोरोना को
शहर में शनिवार को 35 और मरीजों ने कोरोना को हरा दिया। अब तक 775 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है। इसमें नौ दिन की बच्ची सहित 60 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल है। राजधानी में कुल संक्रमित के 58 प्रतिशत मरीज स्वास्थ्य होकर घर जा चुके है।
नगर निगम अब सैनिटाइजेशन करने के लिए 10 पैसा प्रति वर्ग फीट चार्ज करेगा

भोपाल। नगर निगम अब सेनिटाइजेशन का चार्ज भी वसूलेगा। निगम ने इसके लिए प्रति वर्ग फीट 10 पैसे की राशि तय की है।
सेनिटाइजेशन की बढ़ती मांग और इससे नगर निगम के लगातार बढ़ते खर्च को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। नगर निगम प्रशासक की ओर से नगर निगम आयुक्त विजय दत्ता ने आदेश जारी करते हुए निर्देशित किया है कि नगर निगम से यदि कोई अपने क्षेत्र कार्यालय संस्थान परिसर को सैनिटाइज कराने की मांग करता है तो उससे प्रति वर्ग फीट 10 पैसे का चार्ज वसूल किया जाएगा। यानी यदि कोई संस्थान 10000 वर्ग फीट क्षेत्रफल का है और निगम उसे सेनेटाइज करने के लिए अपनी टीम भेजता है तो इसके लिए संबंधित को 1000 रुपए जमा कराने होंगे।
गौरतलब है कि इस समय नगर निगम शहर के कंटेनमेंट एरिया के साथ ही स्लम एरिया को लगातार सेनीटाइज कर रहा है। इसके साथ ही कई सरकारी और निजी संस्थान भी निगम से अपने संस्थानों परिसरों को सनराइज कराने की मांग कर रहे हैं। इसी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो