scriptटोटल लॉकडाउन: आज से नहीं खुलेंगी किराना और सब्जी की दुकानें, बाहर घूमने पर भी प्रतिबंध | Coronavirus: Grocery and vegetable shops will not open in Bhopal | Patrika News
भोपाल

टोटल लॉकडाउन: आज से नहीं खुलेंगी किराना और सब्जी की दुकानें, बाहर घूमने पर भी प्रतिबंध

रविवार रात 12 बजे से भोपाल में टोटल लॉकडाउन शुरू हो गया है।

भोपालApr 06, 2020 / 08:13 am

Pawan Tiwari

भोपाल में लॉकडाउन

फाइल फोटो

भोपाल. इंदौर के बाद अब राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। राजधानी में हर दिन संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही है जिसके बाद प्रशासन ने इंदौर के बाद भोपाल में भी टोटल लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। रविवार रात 12 बजे से भोपाल में टोटल लॉकडाउन शुरू हो गया है। बता दें कि इंदौर में बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने 30 मार्च से ही टोटल लॉकडाउन कर दिया था।
भोपाल में टोटल लॉकडाउन के कारण अब किराना औऱ सब्जी की दुकानें नहीं खुलेंगीं। इसके साथ ही अब लोग भी घर के बाहर नहीं निकल पाएंगे। हालांकि जरूरी चीजों में शामिल दवा और दूध की बिक्री होती रहेगी। इसके अलावा पेट्रोल पंप खुले रहेंगे और गैस सिलेंडर की भी डिलेवरी होती रहेगी।
फोन से मांगा सकेंगे किराना
आवश्यकता पड़ने पर किराना के सामान की होम डिलेवरी हो सकती है। कलेक्टर तरुण पिथोड़े के निर्देश पर अतिर्कित जिला दंडाधिकारी सतीश कुमार ने लॉकडाउन का संशोधित आदेश जारी किया था।
क्या लिखा है आदेश लेटर में ?
लेटर में लिखा है कि उक्त आदेश में आंशिक संसोधन करते हुए दुध एवं दवाई दुकानों को छोड़कर शेष समस्त प्रकार की दुकानें आगामी आदेश तक बंद रहेंगीं। आम नागरिक को सिर्फ निकटतम दुग्ध और दवाई दुकान तक स्वयं या अकेले जाने हेतु अनुमति रहेगी। उपरोक्त स्थिति में नगर निगम द्वारा खाना वितरण प्रणाली एवं केवल होम डिलीवरी जो सक्षम अधिकारी द्वारा अधिकृत किया गया हो वो चालू रहेंगी। उपरोक्त उल्लेखित आदेश में शेष बातें यथावत रहेंगी। यह आदेश आज (रविवार) रात्रि 12 बजे से आगामी आदेश तक लागू रहेगा।
देश का दूसरा सबसे सख्त लॉकडाउन
इंदौर के बाद राजधानी भोपाल में देश का दूसरा सबसे सख्त लॉकडाउन लगाया गया है। इंदौर में संक्रमण के लगातार मामले बढ़ रहे हैं जिसके बाद प्रशासन ने 30 मार्च को देश के सबसे सख्त लॉकडाउन की घोषणा की थी। बता दें कि राजधानी भोपाल में भी लगातार मामले बढ़ रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो