script7 दिनों तक बढ़ा देश का सबसे सख्त लॉकडाउन, बाहर निकलने पर पाबंदी, किसी तरह की नहीं मिलेगी छूट | Coronavirus: Total lockdown for seven days in Indore | Patrika News

7 दिनों तक बढ़ा देश का सबसे सख्त लॉकडाउन, बाहर निकलने पर पाबंदी, किसी तरह की नहीं मिलेगी छूट

locationभोपालPublished: Apr 02, 2020 10:59:28 am

Submitted by:

Pawan Tiwari

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक 98 मरीज मिल चुके हैं।

7 दिनों तक बढ़ा देश का सबसे सख्त लॉकडाउन, बाहर निकलने पर पाबंदी, किसी तरह की नहीं मिलेगी छूट

7 दिनों तक बढ़ा देश का सबसे सख्त लॉकडाउन, बाहर निकलने पर पाबंदी, किसी तरह की नहीं मिलेगी छूट

इंदौर. मध्यप्रदेश के इंदौर में लगातार कोरोना वायरस के संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने सख्तियां बढ़ा दी है। तीन दिन के सम्पूर्ण लॉकडाउन को 7 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। इस दौरान लोगों को बाहर निकले की मनाही होगी। वहीं, आवश्यक चीजों की होम डिलीवरी प्रशासन द्वारा कराई जाएगी।
इंदौर में टोटल लॉकडाउन अब सात दिनों तक औऱ जारी रहेगा। वाहन प्रतिबंधित रहेंगे पेट्रोल पंप औऱ राशन की दुकानें भी नहीं खुलेंगी। किराना, दूध, आलू-प्याज के वितरण की व्यवस्था की गई है। संभागायुक्त और कलेक्टर ने लेगों से अपील की है कि घरों में रहें और बाहर ना निकलें।
क्यों बढ़ा टोटल लॉकडाउन
इंदौर में लगातार संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में संभागायुक्त और कलेक्टर ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि संक्रमण कम्युनिटी में नहीं फैले, इसके लिए संपर्क तोड़ना जरूरी है। 7 दिन और घरों में रहे ताकि खतरा टल सके।
लॉकडाउन की घोषणा के बाद बढ़े मरीज
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा 21 दिनों की लॉकडाउन घोषणा के बाद शहर में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मध्यप्रदेश में अब तक 98 मरीज मिल चुके हैं इनमें से इंदौर में अकेले पॉजिटिव मरीजों की संख्या 75 हो गई है। अब तक 700 लोगों को क्वारेंटाइन हाउसेस में रखकर जांच की जा रही है। कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि फिलहाल लॉकडाउन जारी रहेगा। इस दौरान कोई छूट नहीं दी जाएगी। अब कंटेन्मेंट एरिया की पूरी मैंपिग और पूरे क्षेत्र का सर्वे होगा।
जेल भेजने का प्रावधान
इससे पहले इंदौर में 30 मार्च से तीन दिन के संपूर्ण लॉकडाउन किया गया था। इस दौरान कहा गया था कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को अस्थायी जेल में डाला जाएगा। कलेक्टर ने कहा था- मैरिज गार्डन को अस्थायी जेल के रूप में तब्दील किया जाएगा। इसलिए लोगों से अपील है कि लॉकडाउन में किसी भी तरह से घरों से बाहर नहीं आएं।
इंदौर में सब बंद
पेट्रोल पंप सहित किराना, सब्जी, दूध कोई भी दुकानें नहीं खोली जा सकेगी। सड़कों पर कोई भी वाहन नहीं चलेगा। दोपहिया, चारपहिया वाहन किसी भी स्थिति में सड़क पर दिखाई नहीं देंगे। आवश्यक चीजों की डिलीवरी खुद प्रशाशन द्वारा कराई जाएगी।
बच्चों में हो रहा है संक्रमण
बुधवार को इंदौर से जो मामले आए हैं उसमें से 12 एक ही परिवार से हैं। जानकारी के अनुसार, इंदौर के तंजीम नगर में रहने वाले इस परिवार के 3 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन बच्चों की उम्र 3 साल, 5 साल और 8 साल है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो