scriptसंकट की घड़ी में लोगों को फिर याद आए ‘राम’, कोरोना पर इस तरह भारी पड़ी रामानंद सागर की रामायण? | CoronavirusLockdown: Ramayan broadcast again after 33 years | Patrika News

संकट की घड़ी में लोगों को फिर याद आए ‘राम’, कोरोना पर इस तरह भारी पड़ी रामानंद सागर की रामायण?

locationभोपालPublished: Mar 28, 2020 10:17:41 am

Submitted by:

Pawan Tiwari

आज से 33 साल पहले जब रामायण का प्रसारण दूरदर्शन पर होता था तो शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात हो जाते थे।

33 साल पहले लोग इस तरह से रामायण देखने के लिए एकजुट होते थे। फाइल फोटो

33 साल पहले लोग इस तरह से रामायण देखने के लिए एकजुट होते थे। फाइल फोटो

भोपाल. कोरोना वायरस के कारण देशभर में 21 दिनों का लॉक डाउन है। ऐसे में भारत सरकार द्वारा 33 साल पुराने रामायण सीरियल को आज से फिर से प्रसारित किया गया। सुबह 9 बजे रामायण के प्रसारण के साथ ही सोशल मीडिया में रामायण पहले स्थान पर टेंड्र करनी लगी जबकि कोराना वायरस सोशल मीडिया में पिछड़ गया। रामायण से जुड़ी कई शब्द सोशल मीडिया में ट्रेंड हो रहे हैं।
संकट की घड़ी में लोगों को फिर याद आए 'राम', कोरोना पर इस तरह भारी पड़ी रामानंद सागर की रामायण?
सोशल मीडिया में हो रहा ट्रेंड
रामयाण को लेकर सोशल मीडिया में ये शब्द टेंड्र हो रहे हैं।
#Ramayan, #ThanksPMThanksDD, Doordarshan, Jai Shree Ram और श्री राम जैसे सोशल मीडिया में तेजी से ट्रेंड हो रहे हैं।
https://twitter.com/DDNational?ref_src=twsrc%5Etfw
सूचना प्रसारण मंत्री ने दी थी जानकारी
देश के केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को ट्वीट कर बताया था कि कोरोनावायरस लॉकडाउन में जनता की विशेष मांग पर शनिवार से रामायण सीरियल का प्रसारण शुरू होगा। दूरदर्शन पर 28 मार्च से हर रोज इसका एक एपिसोड सुबह 9 बजे और दूसरा रात 9 बजे दिखाया जाएगा। इस घोषणा से रामायण के फैन्स सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की थी। आज जैसे ही रामायण का प्रसारण हुआ लोग टीवी पर रामायण देखने बैठ गए।
क्यों लिया गया प्रसारण का फैसला
बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा प्रसारण का फैसला इसलिए लिया गया है कि आज से 33 साल पहले इस सीरियल के समय लोग अपने घरों से निकला बंद कर देते थे। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए सरकार ने फैसला किया कि एक बार फिर से रामायण का प्रसारण किया जाए ताकि लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकलें।
संकट की घड़ी में लोगों को फिर याद आए 'राम', कोरोना पर इस तरह भारी पड़ी रामानंद सागर की रामायण?
लग जाता था अघोषित कर्फ्यू
आज से 33 साल पहले जब रामायण का प्रसारण दूरदर्शन पर होता था तो शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात हो जाते थे। लोग अपने-अपने घरों में टीवी के सामने बैठ जाते थे। वहीं, ग्राणीण इलाकों में जिन लोगों के यहां टीवी नहीं था वो दूसरों के घरों में जाकर रामायण देखते थे।
भगवान की तरह पूजे जाते थे कलाकार
यह सीरियल इतना लोकप्रिय हुआ था कि लोग इस सीरियल के कलाकारों को भगवान की तरह पूजने लगे थे। टेलीविजन के हिट सीरियल रामायण को 33 साल पूरे हो गए हैं। हालांकि इसमें कलाकारों द्वारा निभाए गए किरदार आज भी भगवान की तरह पूज्यनीय हैं। बता दें कि इस सीरियल में लक्ष्मण का रोल करने वाले सुनील लहरी मध्यप्रदेश के दमोह के रहने वाले हैं।
रामायण में सुनील लहरी ने अपने किरदार को इतनी बखूबी से निभाया था कि उनमें दर्शक भगवान लक्ष्मण की छवि में देखने लगे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो