scriptशराब पीकर वाहन चलाते पकडा, अब भरना होगा साढे 10 हजार रूपए जुर्माना | court order: Fines to be paid for driving a drunk | Patrika News

शराब पीकर वाहन चलाते पकडा, अब भरना होगा साढे 10 हजार रूपए जुर्माना

locationभोपालPublished: Sep 12, 2019 08:59:43 am

अदालत ने सुनाया फैसला

भोपाल. शराब पीकर गाडी चलाना पिपलिया पेंदे खां निवासी सुनील ओसवाल को महंगा पड गया। अदालत ने बिना लाइसेंस और शराब पीकर गाडी चलाने पर सुनील ओसवाल को साढे दस हजार रूपये जुर्माने से दंडित किया है। मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी विनोद कुमार पाटीदार ने बुधवार को यह आदेश दिए है।
यातायात पुलिस ने 3 सितंबर की रात करीब साढे 8 बजे गणेश मंदिर तिराहा हबीबगंज फाटक पर चेकिंग के दौरान सुनील ओसवाल को नशे की हालत में तेजी और लापरवाही से गाडी चलाते पकडा था। जांच में उसके खून में शराब की मात्रा अधिक थी, वहीं सुनील के पास लाईसेंस भी नहीं था।
MUST READ : Gold silver price today: सोने और चांदी की की कीमतों में गिरावट, जानिये आज का भाव

बुधवार को यातायात पुलिस ने सुनील के खिलाफ चालान पेश किया। सुनील के जुर्म स्वीकार करने पर कोर्ट ने उससे साढे दस हजार जुर्माना वसूल करने के आदेश दिए। नशे में गाडी चलाने पर 5 हजार, वहीं बिना लाईसेंस गाडी चलाने पर सुनील पर 5 हजार जुर्माना लगाया गया। यह जुर्माना उसे अदालत द्वारा तय समय सीमा में भरना होगा। ऐसा नहीं करने पर उसके खिलाफ अलग से कार्रवाई हो सकती है।
गौरतलब है कि राजधानी में शराब पीकर वाहन चलाने वालों को पकडने के लिए पुलिस के पास समुचित उपकरण तक नहीं हैं। ब्रीद एनालाइजर से सीमित संख्या में हैं और इनसे जांच भी केवल न्यू इयर जैसे मौकों पर ही की जाती है।

MUST READ : पानी-पानी हुआ प्रदेश, टूटा रेकॉर्ड, 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी

 

राष्ट्रीय अधिवेशन 21 एवं 22 सितम्बर को

इधर, विश्व हिन्दू परिषद के गौरक्षा कार्य विभाग का राष्ट्रीय अधिवेशन 21 एवं 22 सितम्बर को भोपाल में होना तय हुआ है। गौमाता एवं प्रभु श्री राम की कृपा से अधिवेशन सफल हो इस उदेश्य से भूमिपूजन एवं यज्ञ हवन का कार्यक्रम बुधवार को हुआ।

MUST READ : 3 मंजिला मकान ढहा, 3 वाहन मलबे में दबे

हवन में मुख्य रूप से क्षेत्रीय संगठन मंत्री दिनेश उपाध्याय, क्षेत्रीय मंत्री राजेश तिवारी, केंद्रीय मंत्री गोरक्षा लाल बहादुर सिंह, प्रांत सह मंत्री गोपाल सोनी , मध्य भारत प्रांत अध्यक्ष पीतांबर जी, विभाग संगठन मंत्री शरद जोशी, विभाग मंत्री राजेश साहू एवं विभाग संयोजक लोकेंद्र मालवीय सहित विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो