scriptCow cabinet: काऊ कैबिनेट पर छिड़ा ट्वीट वॉर, कमलनाथ ने याद दिलाई पुरानी घोषणाएं | cow cabinet kamal nath reminds shivraj of old promises | Patrika News

Cow cabinet: काऊ कैबिनेट पर छिड़ा ट्वीट वॉर, कमलनाथ ने याद दिलाई पुरानी घोषणाएं

locationभोपालPublished: Nov 18, 2020 01:30:57 pm

Submitted by:

Manish Gite

मध्यप्रदेश में गौ-कैबिनेट बनाने के फैसले के बाद छिड़ा ट्वीट वार, कमलनाथ ने याद दिलाया पुराना वायदा…।

kamalnath.png

Cow cabinet

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार सुबह प्रदेश में ‘काऊ कैबिनेट’ बनाने का ऐलान किया। इसके बाद राजनीति गर्मा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज की घोषणा पर जवाब देते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार ने अपने वचन-पत्र में यह वादा किया था। हमारी सरकार आने पर हम एक हजार गौशालाओं का निर्माण करेंगेष हमने अपना वचन पूरा कर दिया है।

 

मध्यप्रदेश में गौ-कैबिनेट (Cow cabinet) पर सियासत गरमा गई है। कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने शिवराज सरकार को अपना पुराना वादा भी याद दिलाया।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इस संबंध में ट्वीट भी किए हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि 2018 के विधानसभा चुनाव के पहले गौ मंत्रालय बनाने की घोषणा करने वाले शिवराज सिंह अब गोधन संरक्षण और संवर्धन के लिए गौ-कैबिनेट बनाने की बात कह रहे हैं।

https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1328930996922757125?ref_src=twsrc%5Etfw

कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने अपनी चुनाव के पहले की गई घोषणा में गौ-मंत्रालय बनाने के साथ-साथ पूरे प्रदेश में गौ अभ्यारण और गौशालाओं का जाल बिछाने का वायदा किया था।

नाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि हर घर में छोटी-छोटी गौशाला बनाने की भी बात भी उन्होंने अपनी चुनावी घोषणा में कही थी। अपनी पहले की घोषणा को भूलकर शिवराज फिर एक नई घोषणा कर रहे हैं। सभी जानते हैं कि अपनी 15 वर्ष की सरकार में और वर्तमान 8 माह में शिवराज सरकार ने गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए कुछ काम नहीं किया। उल्टा गौमाता के लिए चारे की राशि में कांग्रेस सरकार ने जो बीस रुपए प्रति गाय का प्रावधान किया था, उसे भी कम कर दिया गया।

 

https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1328930702524624896?ref_src=twsrc%5Etfw

वायदा याद दिलाया

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट में लिखा है कि कांग्रेस सरकार ने अपने वचन-पत्र में वादा किया था कि हमारी सरकार आने पर हम एक हजार गौशालाओं का निर्माण शुरू कराएंगे। हमने अपने वचन को पूरा किया।


नाथ ने कहा कि प्रदेशभर में गौशालाओं का निर्माण व्यापक स्तर पर शुरू करवाया। कमलनाथ आगे लिखते हैं चलो कांग्रेस सरकार के गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए किए जा रहे काम से बीजेपी सरकार को थोड़ी सदबुद्धि तो आई। उन्होंने गौमाता की सुध लेने की सोची, लेकिन यदि गौ माता के लिए सही मायनों में काम करना है तो कांग्रेस सरकार की तरह ही बीजेपी सरकार प्रदेशभर में गौशालाओं का निर्माण शुरू कराए।

कमलनाथ ने लिखा कि बीजेपी सरकार गौ माता के लिए अपनी पुरानी सारी घोषणाओं पर अमल करें, तभी सही मायनों में गौमाता का संरक्षण और संवर्धन हो सकेगा।

 

https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1328930551122841604?ref_src=twsrc%5Etfw

भाजपा ने दिया यह जवाब

मध्यप्रदेश में गौ-कैबिनेट के गठन को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान आया है। मिश्रा ने कहा है कि गीता, गंगा, गौ माता हमारे शुभदाता हैं। इसलिए गौ कैबिनेट बनाई जा रही है। कमल नाथ के गौ-कैबिनेट पर ट्वीट के जरिए सवाल उठाने पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ उपचुनाव परिणाम आने के बाद से कहां हैं, अब वो सिर्फ ट्वीटर पर ही मिलेंगे।

 

https://twitter.com/OfficeOfKNath?ref_src=twsrc%5Etfw
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7xk80i

काऊ कैबिनेट बनेगा

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने प्रदेश में गौ-कैबिनेट बनाने का निर्णय लिया है। बुधवार सुबह ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी है। जिसमें लिखा गया है कि गौधन के संरक्षण और संवर्धन के लिए गौ-कैबिनेट के गठन का फैसला लिया गया है। पशुपालन, वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह एवं किसान कल्याण विभाग गौ कैबिनेट में शामिल होंगे। गौ कैबिनेट की पहली बैठक गोपाष्टमी के दिन 22 नवंबर को दोपहर 12 बजे गौ अभ्यारण सालरिया (जिला -आगर मालवा) में होगी।

 

 

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1328893915328520193?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो