भोपाल ग्रेट इंडियन पैलेस मॉल शॉप ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष भावना राजपाल, सदस्य विक्रम वर्मा, करण सिंह एवं अन्य सदस्यों ने कोलार पुलिस में दर्ज प्रकरण में अपने बयान दर्ज कराए हैं। पुलिस को बताया गया है कि भोपाल एवं जालंधर में आरोपी लोगों को प्रोजेक्ट में निवेश करने के नाम पर 95 फीसदी रकम जमा कराने का ऑफर देता था। एक बार में एक करोड़ से ऊपर रुपए की राशि जमा होने के बाद आरोपी प्रोजेक्ट को बंद कर फरार हो जाता है। न्यायालय से रिमांड मिलने के बाद पुलिस प्रयास कर रही है कि लोगों से हड़पी गई राशि से तैयार की गई संपत्ति का रिकॉर्ड तैयार किया जाए। इस सूची को न्यायालय में पेश कर संपत्ति नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू कराने का प्रयास भी किया जा रहा है। पुलिस का प्रयास है कि शहर के 200 से अधिक निवेशकों से लूट कर जमा की गई राशि उन्हें संपत्ति नीलाम कर वापस दिलवाई जा सके।