scriptकिशोर ने घर पर मां की साड़ी का फंदा बनाकर की आत्महत्या | crime news | Patrika News

किशोर ने घर पर मां की साड़ी का फंदा बनाकर की आत्महत्या

locationभोपालPublished: Sep 20, 2021 12:10:40 am

सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारण अज्ञात

crime news:

crime news: जेल में बंदी फांसी का फंदा लगाकर झूला

भोपाल। शहर के अरेरा हिल्स थाना इलाके के मराठी मोहल्ला भीम नगर में शनिवार देर रात चौदह साल के एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने देखा कि किशोर मां की साड़ी का फंदा बनाकर पंखे पर लटका है। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल की पार्टी के साथ शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल पुलिस को अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिससे यह साफ हो सके कि किशोर ने यह कदम क्यों उठाया।
अरेरा हिल्स पुलिस के अनुसार अरुण अहिरवार पिता सुरेश अहिरवार (14) मराठी मोहल्ला, भीम नगर में रहता था। वह नवमीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। अरुण के पिता सुरेश और मां के बीच कोई विवाद होने के बाद सुरेश परिवार से अलग हो गया। करीब डेढ़ साल से सुरेश परिवार से अलग रह रहा है। परिवार में अरुण और उसके दो भाई समेत मां है। मां जयप्रकाश जिला अस्पताल में सफाईकर्मी है। उनकी शनिवार को नाइट ड्यूटी थी। मां अस्पताल ड्यूटी के लिए निकल गई। घर पर अरुण अकेला था। जबकि बड़ा भाई बाहर गणेश जी की झांकी में गया था। शनिवार रात करीब साढ़े 8 बजे के आसपास अरुण का छोटा भाई घर पहुंचा, तो उसने भाई को साड़ी के फंदे पर लटका देख शोर मचाया। उसका शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार परिजन शोक में डूबे हैं। ऐसे में बयान देने की स्थिति में नहीं है। साथ ही सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो