script

राजधानी में नहीं रूक रहे महिलाओं के खिलाफ अपराध

locationभोपालPublished: Dec 06, 2019 11:06:54 am

गुरूवार को आधा दर्जन मामले हुए दर्ज

crime against women...पशुता भी शरमाती है

crime against women…पशुता भी शरमाती है

भोपाल। राजधानी में पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद महिलाओं के खिलाफ अपराध रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। न्यू मार्केट में बुधवार दोपहर रिश्तेदार के साथ बेटे की तलाश करने पहुंची विधवा से रिश्तेदार ने सरेराह छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर मनचले ने उसके साथ मारपीट कर दी। महिला का शोर सुनकर लोग इकट्टा होते इससे पहले आरोपी भाग निकला।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, कबाडख़ाना निवासी 38 वर्षीय विधवा महिला मोहल्ले के बच्चों को धार्मिक शिक्षा देती है। उसका नाबालिग बेटा कुछ दिन से लापता है। बेटे की उन्होंने हनुमानगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। परिजन अपने स्तर पर भी बेटे की तलाश कर रहे हैं।
बेटे की तलाश में ही बुधवार दोपहर महिला अपने नंदोई सलीम के साथ न्यू मार्केट गई थी। आरोपी पीडि़ता को छोले भटूरे की दुकान पर लेकर पहुंचा। महिला ने दुकान के अंदर जाने से मना किया तो आरोपी ने पीडि़ता से कहा की बेटे की तलाश करना चाहती हो तो अंदर चलो। उसने कहा कि मेरी बात मान लो सुबह तक बेटा मिल जाएगा। महिला ने आरोपी सलीम का विरोध किया तो उसने दुकान के सामने ही उससे छेड़छाड़ कर दी।
किशोरी को किए अश्लील कमेंट

जहांगीराबाद में 13 साल की नाबालिग से बदमाश ने कमेंट्स कर दिए। पुलिस के अनुसार निजी स्कूल में पढऩे वाली छात्रा जहांगीराबाद में रहती है। मराठी मोहल्ले में रहने वाला आरोपी आर्यन बाड़ौदे उसे स्कूल आते-जाते समय परेशान करता है। आर्यन कुछ दिन से उसका पीछा भी कर रहा है। बुधवार दोपहर वह स्कूल से लौट रही थी, तभी आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया। हाथ पकड़कर कर उससे बात करने की कोशिश करने लगा।
शादी का झांसा देकर सहकर्मी से दुष्कर्म

शाहपुरा थाना क्षेत्र में निजी अस्पताल के पैरा मेडिकल स्टॉफ में पदस्थ युवती को शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक दैहिक शोषण का मामला सामने आया है। अस्पताल में नौकरी करने वाला ही युवक उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। गोविंदपुरा थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने बताया कि 26 साल की युवती शाहपुरा में रहती है। वह निजी अस्पताल में पैरामेडिकल स्टॉफ में पदस्थ है।
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि गोविंदपुरा, बरखेड़ा निवासी शुभम सेन भी उसी अस्पताल में नौकरी करता है। एक ही अस्पताल में नौकरी करने के चलते दोनों में दोस्ती हो गई। मई 2018 में शुभम ने युवती को शादी का झांसा दिया। वह उसे अपने घर ले गया। जहां, युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। यह सिलसिल करीब डेढ़ साल तक चला।
महिला से की ज्यादती

भोपाल। हबीबगंज इलाके के शिवाजी नगर में रहने वाली महिला के साथ पहचान के युवक ने दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
शिवाजी नगर निवासी 26 साल की महिला शासकीय आवास की सर्वेंट क्वार्टर में रहती है। करीब दो साल पहले महिला शाहपुरा स्थित सैलून में नौकरी करती थी। इसी सैलून में पीसी नगर निवासी मनीष कौशल भी नौकरी करता था। करीब दो महीने पहले महिला नौकरी छोड़ चुकी है।
नौकरी छोडऩे के बाद से ही आरोपी लगातार उसका पीछा कर रहा है। वह उसे मोबाइल पर भी परेशान करता है। आरोपी मोबाइल पर बार-बार उसे मिलने की जिद करता है। जून 2018 में आरोपी ने उससे कहा कि मेरी बहन की तबीयत खराब है उसे देखने मेरे घर चलो। जिद करने पर पर पीडि़ता आरोपी के साथ उसके घर पहुंच गया। घर पर कोई भी नहीं था। इस बीच आरोपी ने धमकाते हुए उससे शारीरिक संबंध बनाए। शारीरिक संबंध बनने के बाद आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल करते हुए शारीरिक संबंध बना रहा था।
समाजसेवी को फोन पर जान से मारने की धमकी

श्यामला हिल्स स्थित सिविल लाइन में रहने वाली समाजसेवी और फिटनेस सेंटर की संचालिका को अज्ञात बदमाश ने मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी है। बदमाश अलग-अलग चार नंबरों से कॉल कर कह रहा है कि यदि दोबारा यहां आई तो जान से खत्म कर देंगे। पुलिस के अनुसार योगिता सिंह पिता शिवशरण सिंह (41) सिविल लाइन श्यामला हिल्स में रहती हैं।
उनका बंगला मुख्यमंत्री निवास के समीप है। 1 दिसंबर को वह अपने पैतृक जिला शहडोल गई थीं। वहां से रीवा जाते समय एक नए नंबर से कॉल आया। नंबर पर अंजान व्यक्ति कह रहा था कि अब दोबारा इस इलाके में दिखी तो जान से खत्म कर देंगे। वह रीवा से भोपाल लौंटी तो दो अन्य नंबरों धमकी भरे कॉल आए। उन्होंने तत्काल घटना की शिकायत श्यामला हिल्स पुलिस से की है। पुलिस नंबर के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो