scriptमध्य प्रदेश में एक करोड़ परिवारों के राशन पर संकट! जल्दी कर लें ये काम… | Crisis on ration of one crore families in Madhya Pradesh Make this work fast ... | Patrika News

मध्य प्रदेश में एक करोड़ परिवारों के राशन पर संकट! जल्दी कर लें ये काम…

locationभोपालPublished: Jul 11, 2020 02:09:25 pm

Submitted by:

Hitendra Sharma

वन नेशन वन कार्ड : 1.17 करोड़ परिवार को मिल रहा है खाद्य सुरक्षा का लाभ, एक करोड़ लोगों ने लिंक नहीं कराया आधार-राशनकार्ड, अब राशन पोर्टेबिलिटी में दिक्कत

ph.png

भोपाल। प्रदेश के एक करोड़ हितग्राहियों ने अपने आधार कार्ड का सत्यापन कराकर उसे राशन कार्ड से लिंक नहीं कराया है। इनको सरकार के राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। हितग्राहियों को तीन माह के अंदर आधार नम्बर और थम्ब इंप्रेशन के जरिए अपना डाटा अपडेट करने के लिए कहा गया है। प्रदेश में एक करोड़ 17 लाख परिवार हैं, जिनकों खाद्य सुरक्षा का लाभ मिल रहा है।एक साल के अंदर करीब दो लाख हितग्राहियों ने ही पोर्टेबिलिटी कार्ड बनवाया है। इसमें से 40 हजार ने दूसरी दुकानों से राशन लिया है। इन हितग्राहियों को देश में किसी भी राशन दुकान से राशन मिल सकेगा। इसके अलावा उन्हें किस्तों में भी राशन उठाने की छूट दी गई है। इसका सबसे ज्यादा लाभ काम की तलाश में इधर-उधर पलायन करने वाले मजदूरों को मिलेगा।

दो लाख प्रवासी मजदूर को मिल रहा है लाभ
लगभग दो लाख प्रवासी मजदूरों को आत्मनिर्भर भारत के तहत राशन दिया जा रहा है। इनमें से अधिकतर के पास राशनकार्ड है। जिनके पास राशनकार्ड नहीं हैं, उनका नाम सूची में शामिल करने का काम श्रम विभाग कर रहा है। अभी करीब 40 हजार श्रमिकों का नाम खाद्य सुरक्षा पात्रता सूची में नहीं है।

आधार नंबर से लिंक करने चलेगा अभियान
खाद्य सुरक्षा की सूची में शामिल हितग्राहियों का डाटा खाद्य विभाग आधार नंबर से लिंक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। राशन दुकानों के जरिए उनका आधार नंबर लिंक किया जाएगा। इसके बाद उनका थम्ब इंप्रेशन से एथेंटिकेशन कर उसे पोर्टेबिलिटी की सूची में डाल दिया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो